गोरखपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने की छात्रा को जलाने का प्रयास
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर हैं। सरकार का सारा दावा धरा रह जाता है और दंबग मनमानी करते हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर हैं। सरकार का सारा दावा धरा रह जाता है और दंबग मनमानी करते हैं। गोरखपुर में छेडख़ानी का विरोध करने पर कुछ दबंगों ने कल देर रात छात्रा के ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती है।
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सीयर गांव के चंद्रभानु (बदला नाम) भूषण शुक्ल के घर में घुसकर कल रात रात दबंगों ने उनकी 17 वर्षीय बेटी कल्पना (बदला नाम) के ऊपर मिट़्टी डालकर दबंगों ने आग लगा दी और फरार हो गए। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब छात्रा ने शोर मचाया। परिवार के लोगों ने बताया कि दबंगों की संख्या पांच थी। वह स्कूल जाते अक्सर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते थे। उसका वह विरोध करती थी। दो दिन पहले इसी बात को लेकर परिवार के लोगों का दबंगों से विवाद भी हुआ था।