विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी का प्रयास, लखनऊ में ताला तोड़कर घर में घुसने की कोशिश

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:20 PM (IST)

Ex IPS Officer Amitabh Thakur:  अमिताभ ठाकुर के गोमती नगर के विरामखंड- पांच के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने घुसने की कोशिश की। 

उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर

उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर

HighLights

  1. गोमती नगर के चोरी के प्रयास के दौरान उनके घर में नहीं था कोई

  2. चोरी का प्रयास करने वालों ने सीसी कैमरों से भी की छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के गोमती नगर के विरामखंड- पांच के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने घुसने की कोशिश की। मकान में लगे सीसीकैमरे के सिस्टम से भी छेड़छाड़ की। वारदात के समय मकान में कोई नहीं था। गोमती नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विराम खंड-पांच में अमिताभ ठाकुर का मकान है। प्रथम तल पर वह पत्नी नूतन ठाकुर के साथ रहते हैं। भूतल पर घर की देखभाल करने वाला शिवकुमार पत्नी विनीता के साथ रहता है। शिवकुमार के अनुसार, अमिताथ और नूतन शहर से बाहर हैं। इसके बाद 20 नवंबर को वह भी पत्नी के साथ अपने पैतृक निवास पर चला गया।

रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह वापस लौटा, तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा था। मकान की दूसरी मंजिल पर जाने वाला दरवाजा भी खुला था। इससे साफ है कि अज्ञात लोगों ने मकान में घुसने और चोरी करने का प्रयास किया। शिवकुमार के अनुसार, मकान से कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ है।

मकान में लगे सीसीकैमरे के सिस्टम से छेड़छाड़ किया गया है। उसने आशंका जताई कि संदिग्ध लोगों ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए ऐसा किया है। शिवकुमार की शिकायत पर गोमती नगर थाने में रविवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।