Move to Jagran APP

लखनऊ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

सूबे की राजधानी लखनऊ में नाबालिग एक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। नाकाम रहने पर वहशी ने उस मासूम लड़की के ऊपर गमले से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 19 May 2016 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2016 05:04 PM (IST)
लखनऊ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में नाबालिग एक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। नाकाम रहने पर वहशी ने उस मासूम लड़की के ऊपर गमले से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया।

loksabha election banner

लखनऊ के अमर शहीद पथ पर असंल एपीआइ पॉश कालोनी में एक युवक ने कल शाम को 16 वर्ष की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। लड़की ने जब विरोध किया ता दरिंदे से गमला उसके सिर पर फोड़ दिया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीजीआइ थाना में युवक के खिलाफ पास्को एक्ट से तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीडि़ता मूलत: प्रतापगढ़ की रहने वाली है। लखनऊ में उसके चाचा मेडिकल कंपनी में मैनेजर हैं और अपनी माँ, पत्नी व दो बच्चों के साथ अमर शहीद पथ पर पॉश कालोनी अंसल एपीआइ के पैराडाइस बिल्डिंग के एस ब्लाक में ए-205 नंबर के फ्लैट में किराए पर रहते हैं। लड़की बीते 15 दिन से चाचा के घर आई है। उसकी दादी का पैर टूट गया है और लड़की उनकी देखरेख करती है। कल उसके चाचा परिवार संग गांव गये थे। दादी और लड़की घर पर थी। लड़की एफ ब्लाक के चौथे तल पर जा रही थी। तभी उसको नीचे सामान लेने जाना पड़ा। उसी बिल्डिंग के चौथे तल पर रहने वाला शोभित उसको देख रहा था। वह सामान घर पर देने के लिए लिफ्ट में चढ़ गई। तभी उसी बिल्डिंग के चौथे तल पर रहने वाला शोभित नाम का लड़का भी जबरन लिफ्ट में घुस गया। शोभित लिफ्ट को सीधा चौथे तक पर ले गया। वह लड़की को जबरन अपने मकान में घसीटने लगा। लड़की को अपने घर के दरवाजे के भीतर ढकेल दिया। लड़की ने उसका जमकर विरोध किया। इसके बाद शोभित ने गमला उसके सिर पर फोड़ दिया। जिससे लड़की घायल हो गई। इसके बाद भी वह किसी तरह दूसरे तल पर आ गई। वह नीचे के फ्लोर पर आकर बेहोश हो गई। आसपास मौजूद गार्ड के साथ बिल्डिंग के और लोगों ने लड़की की हालत देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके मौके पर डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट भी थे। इस मामले में लड़की के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पास्को एक्ट के साथ 307 व 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीडि़ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर पर 45 टांके लगे हैं जबकि जबड़ा भी टूट गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.