आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर को लेकर निषाद पार्टी निषाद पार्टी और सुभासपा आमने-सामने, अमित शाह करेंगे फैसला
आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच विवाद गहरा गया है।

ओपी राजभर, अमित शाह और संजय निषाद
HighLights
निषाद पार्टी और सुभासपा में अतरौलिया सीट पर विवाद गहराया।
दोनों दल सीट छोड़ने को तैयार नहीं, इसे नाक का सवाल बनाया।
गृहमंत्री अमित शाह करेंगे इस राजनीतिक रार का अंतिम फैसला।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा नेतृत्व वाले राजग गठबंधन के घटक दल निषाद पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर मची रार राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दोनों दलों ने इसे नाक का सवाल बना लिया है और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पिछले चुनाव में यहां से चुनाव लड़ चुकी निषाद पार्टी इस सीट को नहीं छोड़ने की जिद पर है, जबकि सुभासपा इसे हासिल करना चाहती है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह इस प्रकरण से भाजपा के वरिष्ठ नेता गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराएंगे, फैसला वही करेंगे।
डॉ. निषाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत पार्टी ने अतरौलिया से प्रत्याशी उतारा था, पार्टी इस सीट पर अपना दावा नहीं छोड़ सकती। चुनाव हारने के बाद से ही पार्टी क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार बैठकें तथा जनसभाएं कर रही है। गठबंधन के तहत इस बार भी पार्टी की दावेदारी इस सीट पर रहेगी।
वहीं, सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अतरौलिया सीट नहीं मिलने पर वह गोरखपुर जिले की चौरीचौरा सीट पर दावेदारी करेंगे। इस सीट से डॉ. निषाद के बेटे सरवन निषाद विधायक हैं।
पार्टी लंबे समय से अतरौलिया में काम कर रही है। डॉ. निषाद को पता है कि उनके पुत्र अरुण राजभर यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यदि उन्होंने जिद नहीं छोड़ी तो वह चौरीचौरा सीट पर दावेदारी करेंगे।
नितिन नवीन से मिलें सुभासपा महासचिव डॉ. अरविंद
दूसरी तरफ, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नवीन से मुलाकात की। उन्होंने छह दिसंबर को आजमगढ़ जिले में होने वाली पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों की जानकारी भाजपा अध्यक्ष को दी। साथ ही अतरौलिया सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की तैयारियों से अवगत कराया।