विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, रद्द हुई विधानसभा सदस्यता; सीट 'रिक्त' घोषित

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Wed, 15 Feb 2023 04:17 PM (IST)

रामपुर स्वार विधानसभा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने ...और पढ़ें

विधानसभा सचिवालय ने अब्दुल्ला आजम की सीट को रिक्त घोषित किया।
विधानसभा सचिवालय ने अब्दुल्ला आजम की सीट को रिक्त घोषित किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ: आजम खां और उनके परिवार को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। बुधवार को रामपुर स्वार विधानसभा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने अब्दुल्ला आजम की सीट को रिक्त घोषित किया है। बताते चलें कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार टांडा सीट से विधायक थे। 2 दिन पहले मुरादाबाद की अदालत ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आज विधानसभा सचिवालय के तरफ से अधिसूचना जारी कर बताया गया की सीट रिक्त कर दी गई है। 

आजम खां की सदस्यता भी हो चुकी है रद्द

मालूम हो कि अब्दुल्ला खां के पिता आजम खां भी रामपुर विधान सभा सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन अपमानजनक टिप्पणी के मुकदमे में बीते साल उन्हें दोषी पाया गया था। उस मामले में आजम खां को तीन साल की सजा हुई, जिसके चलते उनकी भी सदस्यता रद्द की जा चुकी है।