Move to Jagran APP

संत सम्मेलन के लिए अशोक सिंहल का वृंदावन में डेरा

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद संरक्षक अशोक सिंघल आज मथुरा जिले स्थित वृंदावन के अटल्ला मार्ग पर संत स

By Edited By: Published: Sat, 15 Feb 2014 02:12 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2014 02:12 AM (IST)
संत सम्मेलन के लिए अशोक सिंहल का वृंदावन में डेरा

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद संरक्षक अशोक सिंघल आज मथुरा जिले स्थित वृंदावन के अटल्ला मार्ग पर संत सम्मेलन को संबोधित करने निकल पड़े हैं। इसके लिए वह कल रात ही वृंदावन के केशवधाम पहुंच गए थे। संघ पदाधिकारियों से गुफ्तगू कर उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार विहिप संरक्षक अशोक सिंघल गुरुवार रात वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित केशवधाम पहुंचे। कुछ क्षण विश्राम करने के बाद संघ और विहिप के राष्ट्रीय, प्रांतीय और कुछ खास सदस्यों के साथ बैठक की। शुक्रवार को श्री सिंघल अटल्ला चौराहा के निकट श्रीराम मंदिर पर करीब एक हजार साधु-संतों और महंतों को देश की दिशा और दशा के बारे में अपने विचारों से अवगत कराएंगे। सिंघल के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन गुरुवार सुबह से सतर्क रहा। पुलिस, गुप्तचर पुलिस ने केशवधाम और श्रीराम मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से चप्पा-चप्पा छान मारा।

मिशन 2014 पर होगा चिंतन

विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि श्री सिंघल ने हिंदू विचारधारा को संगठित करने और आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में चिंतन पर जोर दिया। देश में संक्रमण की स्थिति पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

श्रीराम मंदिर बनकर रहेगा

स्थानीय श्रीराम मंदिर के संत स्वामी रघुनाथ महाराज ने कहा कि विहिप संरक्षक अशोक सिंघल के साथ एक हजार साधु-संत और महंत अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण पर ठोस चर्चा करेंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बनकर रहेगा।

विहिप नेताओं की बैठक

इससे पहले गुरुवार दोपहर तीन बजे विहिप नेताओं ने कुछ संतों-महंतों और आचार्यो के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। विहिप के नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को संत सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपकराय और केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पंकज भी भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.