विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा के अशफाक सैफी बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, 7 सदस्य भी यूपी सरकार ने किए नामित

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sat, 26 Jun 2021 01:07 AM (IST)

Uttar Pradesh Minority Commission उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आगरा के अशफाक सैफी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आगरा के अशफाक सैफी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आगरा के अशफाक सैफी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : Uttar Pradesh Minority Commission: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आगरा के अशफाक सैफी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनके साथ ही सात सदस्य भी सरकार ने नामित कर दिए हैं। इन सभी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष के अलावा आठ सदस्य होते हैं। आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी का निधन अप्रैल 2019 में हो गया था, तब से यह पद रिक्त चल रहा था। सदस्यों के भी कई पद खाली थे। अब सरकार ने आयोग में आगरा के अशफाक सैफी को अध्यक्ष बनाया है।

साथ ही वाराणसी के हैदर अब्बास चांद, मेरठ के सुरेश जैन, शाहजहांपुर के नवेन्दु सिंह, अलीगढ़ के सम्मान अफरोज खान, गोरखपुर के बक्सीस अहमद, लखनऊ की रूमाना सिद्दीकी व अनीता जैन को सदस्य बनाया है। प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के. रविन्द्र नायक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी का कार्यकाल तीन वर्ष होगा। हालांकि सरकार इन्हें कभी भी हटा सकती है।

बता दें कि यूपी सरकार ने इससे पहले आगरा के डा. रामबाबू हरित को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) आयोग का अध्यक्ष बनाया है। शाहजहांपुर के मिथिलेश कुमार व सोनभद्र के रामनरेश पासवान आयोग के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 12 सदस्य नामित किए हैं। सभी का कार्यकाल एक वर्ष या 65 वर्ष तक की आयु तक होगा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग सात महीने से रिक्त चल रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।