विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन दस से, शीघ्र शुरु होगा चयन प्रक्रिया

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:18 PM (IST)

State and CM Teachers Award: सभी श्रेणी के आवेदकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

HighLights

  1. प्रक्रिया में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्वीकार, पांच चरणों की चयन प्रक्रिया

  2. आवेदकों को लोड करना होगा उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और पांच मिनट का वीडियो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत राजकीय, सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य पुरस्कार, जबकि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा।

राजकीय, सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के साथ वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक इसके लिए 10 से 30 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर करना होगा। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते हैं।
सभी श्रेणी के आवेदकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी का भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी। जनवरी 20 में राज्य स्तरीय चयन समिति अंतिम चयन करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।