विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनुप्रिया पटेल फिर चुनी गईं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोलीं- मॉक पार्लियामेंट से लोकतंत्र का मजाक

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:37 PM (IST)

Anupriya Patel: लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज सर्वसम्मति से अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने ...और पढ़ें

नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल

नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को एक बार फिर अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ में कैसरबाग के गांधी सभागार में सोमवार को अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। इस दौरान देश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर विपक्ष के मॉक पार्लियामेंट प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मॉक पार्लियामेंट को आयोजन कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया है। केन्द्र में सरकार हर वर्ग के लिए काफी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने PDA के लिए बहुत काम किया। समाजवादी पार्टी और अन्य दलों को यह काम नहीं दिख रहा है, जबकि जनता ने हर काम को बहुत सराहा है।
अनुप्रिया पटेल को अपना दल (एस) ने एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी गई है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अनुप्रिया पटेल को मुकुट पहनाया गया और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव की हर सीट पर पार्टी की तैयारी को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि NDA में जितनी सीटें मिलेंगी, उतने पर पूरी ताकत से लड़ेंगे।

यूपी में जितनी सीटें मिलें, सब जीतें

लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज सर्वसम्मति से अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। अब हमारा अगला लक्ष्य इसे आने वाले दिनों में यूपी की नंबर-1 पार्टी बनाना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें अपना स्ट्राइक रेट 100% का लक्ष्य बनाना है, यानी एनडीए के सहयोगी दल के रूप में हमें जितनी सीट मिलें, सबको जीतना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभ चुनाव की चुनौती हमारे बिल्कुल सामने है और हमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है। पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है, जिसे हर हाल में पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा कि हमको उत्तर प्रदेश में सिर्फ 13 विधायक या एक सांसद तक सीमित नहीं रहना है। मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अब केवल 13 विधायकों या एक सांसद वाली पार्टी बनकर नहीं रहना है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरना है।

हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान अनुप्रिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे ऊपर है और उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के संगठन को समर्पित किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आज से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और प्रदेश के हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।