विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई से मुरादाबाद भेजे गए जिलाधिकारी अनुनय झा, चार माह में ही पीतलनगरी से हटाए गए राजेन्द्र पैंसिया

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:05 AM (IST)

IAS Officer Transfer: राजेन्द्र पैंसिया ने मुरादाबाद मंडल में 25 जून 2024 से जून 2026 तक संभल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली थी।

मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेन्द्र पैंसिया                                            2015 बैच के आईएएस अफसर अनुनय झा

मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेन्द्र पैंसिया 2015 बैच के आईएएस अफसर अनुनय झा 

HighLights

  1. दिव्यांशु बने बागपत के डीएम, हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त का जिम्मा

  2. संभल के बाद पांच मई को राजेन्द्र ने संभाली थी मुरादाबाद जिले की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इन 34 में 14 ऐसे अफसर भी हैं, जो जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। आईएएस अफसरों के फेरबदल में मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेन्द्र पैंसिया भी हैं, जिन्होंने चार महीने पहले ही डीएम का चार्ज संभाला था।

राजेन्द्र पैंसिया को चार माह में ही पीतलनगरी के जिलाधिकारी पद से हटाकर विधान भवन में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर अब तक हरदोई जिले की कमान संभाल रहे 2015 बैच के आईएएस अफसर अनुनय झा को मुरादाबाद जिले की कमान सौंपी गई है। मुरादाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही हिमांशु कौशिक को मुरादाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

राजेन्द्र पैंसिया ने मुरादाबाद मंडल में 25 जून 2024 से जून 2026 तक संभल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद 2015 बैच के आईएएस अफसर राजेन्द्र पैंसिया को पांच मई को मुरादाबाद के डीएम के पद पर तैनात किया गया था। मंडल मुख्यालय में उनकी तैनाती विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही थी। इनसे पहले भी मुरादाबाद में जिम्मेदारी संभालने वाले अफसरों ने करीब-करीब दो-दो वर्षों का कार्यकाल पूरा किया।

मुरादाबाद में राजेन्द्र पैंसिया ने कार्यभार गृहण करने के बाद जनता के बीच पहुंचकर सीधे संवाद की शैली ने उन्हें अलग पहचान दी। जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता में दिखी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई हुई। इस बीच प्रशासनिक लाबी में नए समीकरण बने। अफसरों के बीच अंदरखाने खींचतान शुरू हुई। बेहद ही कम समय में उनका स्थानांतरण उसका परिणाम माना जा रहा है। जिसके बाद से असल वजहें तलाशी जा रहीं हैं।

जिले की जिम्मेदारी से हटाकर पैंसिया को विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है। अनुनय झा को इनाम मिला है। महाराजगंज, हरदोई के बाद उन्हें लगातार तीसरे जनपद मुरादाबाद की कमान सौंपी गई है। अनुनय 20 मई 2025 से हरदोई जनपद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मूलरूप से अनुनय देवघर झारखंड के मूल न‍िवासी अनुनय झा नगर आयुक्त मथुरा और सीडीओ अलीगढ़ की भूमिका का वह निर्वाह कर चुके हैं। उनके नाना बिहार के डीजीपी भी रह चुके हैं। माता-पिता भी सिविल सेवा में हैं। सरल स्वभाव और सख्त मिजाज के अधिकारी के रूप में उनकी पहचान है।

बागपत में 29 जनवरी 2024 से नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे 2017 बैच के आइएएस अफसर दिव्यांशु पटेल आखिरकार जिला पाने में कामयाब हो गए। बागपत के रूप में उन्हें पहला जिला मिला। ढाई साल से अधिक के कार्यकाल में दिव्यांशु ने शहर को नई पहचान दिलाने में भूमिका निभाई। संविधान पार्क, वार म्यूजियम, भारतीय खेलो इंडिया पार्क, श्रीराम वाटिका, हनुमान वाटिका जैसे कार्यों को सराहना मिली। बागपत के नवागत नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक 2018 बैच के आईएएस अफसर हैं।

यह भी पढ़ें- UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर; 14 डीएम बदले

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 29 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, PCS से IAS अफसर बने; देखें पूरी लिस्ट