Move to Jagran APP

एंटी राफेल डील पदयात्रा पुलिस ने रोकी, नोकझोंक और नारेबाजी

राफेल विमान डील में घोटाले का विरोध करते हुए पदयात्रा पर निकले कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों को पुलिस ने राजीव चौक से आगे नहीं बढऩे दिया गया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 10:57 PM (IST)
एंटी राफेल डील पदयात्रा पुलिस ने रोकी, नोकझोंक और नारेबाजी
एंटी राफेल डील पदयात्रा पुलिस ने रोकी, नोकझोंक और नारेबाजी

लखनऊ (जेएनएन)। राफेल विमान डील में घोटाले का विरोध करते हुए पदयात्रा पर निकले कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों को पुलिस ने राजीव चौक से आगे नहीं बढऩे दिया गया। नोकझोंक के बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। विरोध जताते हुए रामधुन गा कर कांग्रेसी वापस लौट गए।

loksabha election banner

शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस मुख्यालय में सेवादल स्वयंसेवक एकत्रित हुए। प्रदेश संयोजक डा. प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि सदी के सबसे बड़े घोटाले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दोषी है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

बैठक के बाद सेवादल स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध होकर परिवर्तन चौक के लिए पदयात्रा शुरू की। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पदयात्रा में सांकेतिक तौर पर शामिल हुए और कार्यालय के बाहर स्थित राजीव गांधी की मूर्ति से वापस लौट गए। राजबब्बर के लौटते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को बेरिकेटिंग लगाकर आगे बढऩे से रोक दिया जिस पर पुलिस व कांग्रेसियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक होने के कारण टकराव टल गया। कांग्रेसियों ने नारे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। स्वयंसेवक वहीं धरने पर बैठकर रामधुन गाने लगे। 

जिम्मेदारी सौंपी

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पूर्व मंत्री राजबहादुर, फजले मसूद और हरीश वाजपेयी को अनुशासन समिति का दायित्व सौंपा है। प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी व अभिमन्यु सिंह को प्रभारी प्रशासन और पूर्व विधायक सतीश अजमानी व शिव पांडेय को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, श्रोत गुप्ता यूथ कोआर्डिनेशन का काम देखेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर एके सेन गुप्ता, फैय्याज रिफत और उबैद नासिर, पीस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रव रिटायर्ड कर्नल डा. जाहिदउल्ला सिद्दीकी, नसीमउद्दीन, फहद फैयाज खान, विकास सेठ को प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.