यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा विधायक प्रवीण पटेल ने विधायकी से दिया इस्तीफा, अब संभालेंगे सांसद का पद; सपा के जियाउर्रहमान बर्क...
Praveen Patel Resigns फूलपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने शनिवार को लखनऊ जाकर विधायक पद से त्यागपत्र दे ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। फूलपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने शनिवार को लखनऊ जाकर विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के प्रमुख सचिव से मिलकर त्यागपत्र सौंपा। प्रवीण 2022 के चुनाव में तीसरी बार विधायक बने थे। उन्होंने कहाकि तीन बार विधायक बनना उनके ऊपर जनता के विश्वास का प्रमाण है।
2024 के लोकसभा चुनाव में भी क्षेत्र की जनता ने उन्हें सांसद चुना। विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। 22 जून से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में वह शामिल होंगे। जब भी मौका मिलेगा तो फूलपुर के मुद्दे सदन में उठाएंगे। यहां जिन चीजों की आवश्यकता है उसके लिए संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों से वार्ता कर जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।
प्रवीण पटेल को मिलाकर अब तक कुल छह सदस्य त्यागपत्र दे चुके हैं। इनमें सपा के लालजी वर्मा, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद, रालोद के चंदन चौहान व भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि शामिल हैं। अब भाजपा के अतुल गर्ग, विनोद कुमार बिंद व सपा के जियाउर्रहमान बर्क का त्यागपत्र आना शेष है।
