विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Husbandry Department Tender Fraud : आरोपित रूपक राय के आठ बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Sun, 28 Jun 2020 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 08:14 AM (IST)

Animal Husbandry Department Tender Fraud पशुधन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी मामला। रिमांड पर लिए गए आरोपितों ने दी जानकारी।

Animal Husbandry Department Tender Fraud : आरोपित रूपक राय के आठ बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन
Animal Husbandry Department Tender Fraud : आरोपित रूपक राय के आठ बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन

लखनऊ, जेएनएन। Animal Husbandry Department Tender Fraud : पशुधन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं। एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की पूछताछ में रिमांड पर लिए गए आरोपितों ने बताया कि उन्होंने साजिश के तहत व्यापारी से रुपये हड़पे थे। 

खास बात यह है कि छानबीन में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आशीष के साथी रूपक राय के आठ अलग-अलग बैंक खाते हैं, जिनमें करोड़ों रुपयों के लेनदेन किए गए हैं। पुलिस इन सभी के बैंक खातों का ब्योरा जुटा रही है। इसके बाद रूपक राय से बैंक में जमा और निकाले गए रुपयों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

फिर पूछताछ की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में एक और कथित पत्रकार शामिल था, जिसने आरोपितों से साठगांठ कर रुपये वसूले थे। पुलिस उससे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस कथित पत्रकार से पूछताछ की गई थी। हालांकि, उसने आरोपों को इन्कार कर दिया था। अब एक बार फिर आरोपितों से पूछताछ के बाद उसकी भूमिका उजागर हो गई है। 

सात अन्य की रिमांड पूरी

आशीष राय की कई जगहों पर कीमती संपत्तियों की बात सामने आई है। इनके बारे में पुलिस पता लगा रही है। उधर, रविवार को पूर्व में गिरफ्तार किए गए सातों आरोपितों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी हो गई। इसके बाद रविवार देर शाम सातों को गोसाईगंज जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस हाल में गिरफ्तार दो अन्य आरोपितों को भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस जल्द ही पर्दे के पीछे छिपे गिरोह के लोगों का चेहरा बेनकाब कर सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।