लखनऊ में जंगल में खेल रहे बच्चों को मिट्टी में दबा मिला प्राचीन शिवलिंग, लिपटे हुए 'नाग' की आकृति देख लोग हैरान
लखनऊ के दुबग्गा के मलहा गांव में बच्चों को जंगल के पास खेतों में मिट्टी में दबा एक प्राचीन शिवलिंग ...और पढ़ें

प्राचीन शिवलिंग, पूजा अर्चना करते हुए ग्रामीण
HighLights
बच्चों को खेतों में मिट्टी में दबा प्राचीन शिवलिंग मिला।
काले रंग के शिवलिंग पर सर्प की आकृति बनी है।
ग्रामीण इसे दैवीय घटना मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
संवाद सूत्र, लखनऊ। दुबग्गा के मलहा गांव में जंगल की तरफ खेतो में घूमने गए बच्चों को मिट्टी में दबी प्राचीन शिवलिंग दिखी। काले रंग की आकृति दिखने पर बच्चो में कौतूहल हो गया। बच्चों ने मिट्टी को खोद कर आकृति निकाली तो प्राचीन काले रंग की शिवलिंग निकली। जिसे बच्चे उठा कर गांव ले आये।
प्राचीन शिवलिंग देख कर ग्रामीणों में कौतूहल हुआ। प्राचीन शिवलिंग देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। पूर्व बीडीसी विजय कश्यप ने बताया कि गांव के सौरभ व साहिल खेतो की तरफ गए थे। जहां उन्हें खेतो में मिट्टी के नीचे दबी प्राचीन शिवलिंग मिली है।
यहां पर पहले मिट्टी खनन भी हुआ है। खनन की वजह से गहराई में दबी शिवलिंग बाहर आ गई। शिवलिंग काफी प्रचीन लग रही है जो काले रंग की है।
शिवलिंग से लिपटे हुए सर्प भी बने है। प्राचीन शिवलिंग देख कर ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है। ग्रामीणों ने शिवलिंग की सफाई कर पूजा अर्चना की। ग्रामीण इसे दैवीय घटना मान रहे है।
यह भी पढ़ें- 300 लड़कों के बीच अकेली दौड़कर यूपी की अंजनी ने मिनी मैराथन में जीता था गोल्ड, अब शिक्षा के लिए लड़ रही हैं जंग
