Move to Jagran APP

आनंदीबेन पटेल होंगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, लालजी टंडन होंगे मध्य प्रदेश के गवर्नर

आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के राजभवन में राम नाईक का स्थान लेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:54 AM (IST)
आनंदीबेन पटेल होंगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, लालजी टंडन होंगे मध्य प्रदेश के गवर्नर
आनंदीबेन पटेल होंगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, लालजी टंडन होंगे मध्य प्रदेश के गवर्नर

लखनऊ, जेएनएन। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाली आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के राजभवन में राम नाईक का स्थान लेंगी। श्री नाईक का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक (85 वर्षीय) को आराम दिया गया है।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनसंख्या के मामले में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आनंदी बेन वर्ष 1988 में आनंदी बेन भाजपा में शामिल हुई थी। शंकर सिंह वाघेला ने जब 1995 में पार्टी से बगावत की। तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम किया था। 1998 में वह गुजरात कैबिनेट में शामिल हुई। तब उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रहने के बाद लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह अभी बिहार के राज्यपाल हैं। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब फागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

बिहार के राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान को नियुक्त किया गया है। फागू चौहान यूपी के वरिष्ठ नेता हैं। एक जनवरी 1948 को जन्मे चौहान शेखुपुर आजमगढ़ से आते हैं। 17वें यूपी विधान सभा चुनाव में चौहान सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी से निर्वाचित हुए थे।इसके अलावा आरएन रवि को नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है। जगदीप धनखर अब पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे। रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। इन सभी नए राज्यपालों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.