यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल्याण सिंह जैसी सरकार का वादा करने वाले शाह माफी मांगे : मायावती
इटावा रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बसपा को आड़े हाथ लेने पर पलटवार करते हुए मायावती ने कल्याण ...और पढ़ें

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। इटावा रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बसपा को आड़े हाथ लेने पर पलटवार करते हुए मायावती ने कल्याण सिंह जैसी सरकार देने के शाह के वादे की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के कारण कल्याण सरकार बर्खास्त की गई थी। ऐसी सरकार देने का वादा करके शाह ने 22 करोड़ जनता का अपमान किया, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
नरेंद्र मोदी के बयान पर मायावती का एतराज-सपा को माफी कभी नहीं
आज विज्ञप्ति में मायावती ने कहा कि बेहतरीन शासन का भाजपा के पास कोई अच्छा उदाहरण नहीं है। अमित शाह को मालूम होना चाहिए कि 1992 में कल्याण सिंह सरकार खराब कानून-व्यवस्था और संविधान की अनदेखी के कारण बर्खास्त की गई थी और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था। ऐसी सरकार जनता को राहत नहीं मुसीबत ही देगी।
देखें तस्वीरें : लखनऊ में बसपा की मुखिया मायावती की रैली
मायावती ने कहा कि भाजपा शासन में न देश की सीमा सुरक्षित है और न जनता। भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था दयनीय है। भाजपा अपनी तारीफ में जो भी दावे करती है उनमें सच्चाई कम और छलावा ज़्यादा होता है। सीमा सुरक्षा के दावे गलत करार देते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि हर दिन हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था के खराब होने का ठीकरा भी भाजपा पर फोड़ा। उनका कहना था कि प्रदेश के लोगों को बरगलाने के लिए गलत दावे करना उचित नहीं है। बसपा शासन में घटना होती थी तो ऐसी सख्त व त्वरित कार्रवाई की जाती थी कि विरोधी लोग भी हैरान रह जाते थे। उन्होंने शाह द्वारा यू़पीए सरकार केभ्रष्टाचार के लिए बसपा को भी दोषी बताने की प्रवृति को घोर अनुचित व शरारतपूर्ण व्यवहार बताया। मायावती ने कहा कि बसपा कभी यूपीए सरकार में शामिल नहीं रही। भाजपा जैसी घोर सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से अलग रखने के लिए बाहर से समर्थन दिया था।