विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंतनाग में सुरक्षा बढ़ाई गई, यूपी के अमरनाथ यात्री सुरक्षित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 10 Jul 2017 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 11:32 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग क्षेत्र में अमरनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों के ऊपर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर ...और पढ़ें

अनंतनाग में सुरक्षा बढ़ाई गई, यूपी के अमरनाथ यात्री सुरक्षित
अनंतनाग में सुरक्षा बढ़ाई गई, यूपी के अमरनाथ यात्री सुरक्षित

लखनऊ (जेएनएन)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद अब वहां पर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के यात्रियों के जत्थे को वहां पर सीआरपीएफ के कवर में रखा गया है। उत्तर प्रदेश के सभी यात्री सुरक्षित है और फिलहाल आगे की यात्रा को रोक दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग क्षेत्र में अमरनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों के ऊपर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सभी यात्रियों को वहां पर बने कैंप में रोक दिया गया है। हर कैंप को सीआरपीएफ के साथ ही अन्य केंद्रीय बल ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

आज अनंतनाग में आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश का एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। यहां के यात्री हमले के स्थान से करीब 150 किमी दूर हैं। अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए भंडारा लेकर गए श्री अमरनाथ सेवा संस्थान अमीनाबाद संस्थान के महामंत्री ओमप्रकाश निगम ओमी ने बताया कि 70 सेवादारों दल वहां तैनात है। मनीगाम में राजधानी का कैंप लगाया गया है। यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां नेटवर्क खराब हो गया है। हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। राजधानी से इस बार नौ हजार यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीयन कराया है और अधिकतर लोग यात्रा कर रहे हैं। बाबा अमरनाथ बरफानी सेवा मंडल के सतीश कुमार ने बताया कि बाल टाल में सभी यात्री सुरक्षित हैं। हमले के बाद यात्रियों में दहशत है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। 

यात्रियों में उत्साह

हमले के बावजूद यात्रियों में उत्साह कम नहीं है। आतंकी हमले के बावजूद लखनऊ मेल से जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह है। चौपटिया के संकेत मिश्र का कहना है भगवान के प्रति आस्था और सरकार पर भरोसा है। ऐसे में हमने आस्था का डिगा नहीं सकते। अमीनाबाद  के राजकुमार का कहना है कि आंतकी हमले से हम लोग डरने वाले नहीं है। लखनऊ से अमरनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों का जत्था हमले की सूचना के बाद भी जोश में है। ट्रेन में सवार लखनऊ से दो दर्जन से अधिक यात्री गए हैं। लखनऊ से अमरनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों का जत्था हमले की सूचना के बाद भी जोश में है। ट्रेन में सवार लखनऊ से गए दो दर्जन से अधिक यात्री हमले के बावजूद नारे के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। यह सभी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पूरी करने के बाद ही लौटने की तैयारी से गए हैं।

 

 

गौरतलब है आज रात में अनंतनाग में यात्रा की सुरक्षा में लगे जवानों पर भी गोलीबारी की गई। यहां आतंकियों ने यात्रियों से भरी बस पर हमला किया था। बस बालटाल से मीर बाजार जा रही थी। 

 

अनंतनाग आज सावन के पहले सोमवार को अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस आतंकवादी हमले की चपेट में आ गई, जिसमें सात की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और बताया सुरक्षाकर्मियों सहित 15 लोग हमले में घायल हुए हैं। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं को लेकर बस वापस बालटाल की ओर लौट रही थी।