Move to Jagran APP

पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्य तिथि पर अखिलेश यादव की अनोखी श्रद्धांजलि

अखिलेश ने अपने ट्वीटर एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जो उनके विवाह के समय की है। फूलन देवी इस तस्वीर में अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव को आशीर्वाद देते नजर आ रही हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 04:59 PM (IST)
पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्य तिथि पर अखिलेश यादव की अनोखी श्रद्धांजलि

लखनऊ (जेएनएन)। कानपुर देहात के बेहमई में 20 ठाकुरों की हत्या के बाद चर्चा में आई फूलन देवी की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल उनको अनोखे प्रकार से श्रद्धांजलि दी। चंबल के बीहड़ से फिर राजनीति के मंच पर आने के बाद समाजवादी पार्टी से संसद तक पहुंची फूलन देवी की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने अपने विवाह की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

अखिलेश ने अपने ट्वीटर एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जो उनके विवाह के समय की है। फूलन देवी इस तस्वीर में अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव को आशीर्वाद देते नजर आ रही हैं।

अखिलेश ने फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है ..फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन. अगर हर स्त्री को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिले तो उनके चेहरों पर भी सच्ची मुस्कान आ सकेगी।

फूलन देवी का जन्म जालौन के गोहरा गांव में बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। फूलन देवी जब नौ वर्ष की थी तब उसके पिता देवी दीन की मौत हो गई थी। फूलन देवी की उम्र जब 11 वर्ष की थी तो मां ने उनकी शादी एक अधेढ़ उम्र के शख्स पुत्ती लाल से कर दी थी। विवाह के बाद से पुत्ती लाल उनको यातनाएं देता था। इस यातना से परेशान फूलन देवी ने पुत्ती लाल का घर छोड़ कर मायके लौट आई।

किया था नरसंहार

फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को साथियों के साथ मिलकर बेहमई नाम के गांव पर धावा बोला था। घरों से खींच-खींच कर 20 ठाकुरों को गोली से छलनी कर दिया था। इस सामूहिक नरसंहार की गूंज विश्व में सुनाई पड़ीं थी। जब फूलन देवी गांव के अन्दर घुसी थी तो पूरे गांव में सन्नाटा हो गया था।

समाजवादी पार्टी ने बनाया था सांसद

फूलन देवी दस्यु थी। आत्मसमर्पण और अपनी सजा काटने के बाद राजनीति में कदम रखा था। मीरजापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर सांसद बनी थी। अपने संघर्षपूर्ण जीवन के कारण उनकी ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थी। विख्यात फिल्मकार शेखर कपूर ने फूलन के जीवन पर एक फिल्म भी 'बैंडिट क्वीनÓ जिसमें फूलन का किरदार सीमा बिस्वास ने निभाया है। फिल्म काफी चर्चित हुई थी। फूलन देवी ने 1996 में सपा के टिकट पर मीरजापुर से लोकसभा का चुनाव जीता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.