'आंदोलनकारियों को रोका तो देशभर में बन जाएंगे जंतर-मंतर', अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की युवा ऊर्जा आंदोलन के साथ है।

आंदोलनकारियों को रोका तो देशभर में बन जाएंगे जंतर-मंतर: अखिलेश यादव।
HighLights
युवा ऊर्जा आंदोलन के साथ, अखिलेश यादव ने किया समर्थन।
सरकार ने रोका तो देशभर में बनेंगे जंतर-मंतर।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन जारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की युवा ऊर्जा आंदोलन के साथ है। सरकार यदि यह समझ रही है कि ताकत के बल पर जनता को रोक लेगी तो यह उसकी बड़ी भूल होगी।
जंतर-मंतर अब केवल एक जगह का नाम नहीं, बल्कि नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। यदि सरकार ने आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश की तो देशभर में जंतर-मंतर बन जाएंगे। युवाओं के हौसले और एकजुटता का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी के रोकने से आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
अपने संदेश में लिखा, ‘माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख्तरबंद, पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमखम, यहां हौसलों की भी तैयारी है चाक-चौबंद, हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग। किसी के रोके नहीं रुकेगा अब दिल्ली में देश जुटेगा।’
