विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भगवान राम ने आशीर्वाद दिया है, धन्यवाद देने जाएंगे', राम मंदिर दर्शन को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:06 PM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या लोकसभा जीत को प्रभु राम का आशीर्वाद बताया है और धन्यवाद देने के लिए राम मंदिर जाने की घोषणा की।

भगवान राम ने आशीर्वाद दिया है, धन्यवाद देने जाएंगे: अखिलेश यादव।

भगवान राम ने आशीर्वाद दिया है, धन्यवाद देने जाएंगे: अखिलेश यादव।

HighLights

  1. अयोध्या जीत को प्रभु राम का आशीर्वाद बताया अखिलेश यादव ने।

  2. केदारेश्वर दर्शन के बाद राम मंदिर जाने का संकल्प दोहराया।

  3. कांग्रेस संग गठबंधन जारी, भाजपा पर नीट लीक का आरोप।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में अयाेध्या (फैजाबाद) सीट पर जीत को प्रभु राम का आशीर्वाद बताया है। राम मंदिर में दर्शन को जाने को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि सपा को लोकसभा चुनाव में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिला है, उसका धन्यवाद देने के लिए जाना ही पड़ेगा। मेरा संकल्प था कि भगवान केदारेश्वर का दर्शन करने के बाद भगवान श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाऊंगा।

सनातन धर्म में जब कोई संकल्प लेता है तो उसी के अनुसार काम करता है। इसीलिए इटावा में केदारेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रखने की बात भी दोहरायी है।

शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा अब हार रही है। वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा उप्र से जीती थी। वर्ष 2024 में भाजपा उप्र में ही हारी है।

बहुजन समाज, संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाले लोग, पीडीए संग जुट रहे हैं। भाजपा, अयोध्या से शुरू हुई थी, वहीं हार गई। विधान परिषद चुनाव में भी लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया।

गठबंधन को लेकर कहा कि सपा, इंडी गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को हराने जा रही है। हमारे कांग्रेस के संबंध बहुत अच्छे है। आरोप लगाया कि नीट लीक पेपर आंदोलन में आने वाले छात्र-नौजवानों को भाजपा सरकार ने लाठियों से पिटवाया।

युवा अपने साथ हुए अन्याय, अत्याचार को कभी नहीं भूलेगा। इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा। उन्होंने प्रदेश में अपराध बढ़ने, भ्रष्टचार आदि के आरोप भी दोहराये।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के किसानों को किफायती और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें- सुरक्षित बचपन, संवरता भविष्य: योगी सरकार में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संरक्षण को मिली नई मजबूती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।