विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संविधान दिवस पर आज सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, महिलाओं से लेकर युवाओं तक इन वादों पर रहेगा फोकस

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:30 AM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान दिवस पर अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे, जिसे 'जन-मन का मैनिफेस्टो' और 'पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है।

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अखिलेश यादव संविधान दिवस पर सपा का घोषणापत्र करेंगे जारी।

  2. महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों पर रहेगा मुख्य फोकस।

  3. मुफ्त बिजली, पुरानी पेंशन जैसे कई वादे संभव हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले एक-एक कर वादों का पिटारा खोल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को संविधान दिवस पर सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है।

इस तारीख और नाम के जरिये पार्टी की सामाजिक न्याय के अपने राजनीतिक विमर्श को संविधान और जन आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश है। सपा प्रमुख महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने जैसी कई घोषणाएं पहले ही कर चुके हैं। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि पीडीए की राजनीतिक अवधारणा को सपा किन ठोस नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और रोजगार संबंधी वादों में बदलती है।

पिछले कुछ महीनों में सपा प्रमुख द्वारा स्त्री समृद्धि योजना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर पक्की नाैकरी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, भर्तियों में पूरा आरक्षण, गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान आदि वादे पहले ही किए जा चुके हैं। सपा ने वर्ष 2022 में अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी, लैपटॉप वितरण जैसे वादे किए थे।

ये भी बरकरार रह सकते हैं। इनके अलावा अखिलेश गोमती रिवरफ्रंट पर दो दर्जन से अधिक महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाने की भी घोषणा चुके हैं। घोषणापत्र के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के बीच भरोसा बढ़ाने की कोशिश होगी।

सपा के वादों को भाजपा की लाभार्थी राजनीति के मुकाबले पर भी देखा जाएगा। दूसरी तरफ सपा ने हर जिले के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने का भी वादा किया है। हालांकि जिलेवार घोषणापत्रों के बाद में जारी होने कही संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार, डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव पर हुआ मंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।