विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को घेरा, वैश्विक मंच पर विरोध-प्रदर्शन से सहमत नहीं

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 21 Feb 2026 06:01 PM (IST)

AI Impact Summit 2026: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चीन के रोबोट पर सरकार को घेरा, लेकिन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के समर्थन से हाथ खींचे हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

HighLights

  1. एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का सपा मुखिया ने किया विरोध

  2.  फॉरेन कंट्री और डेलीगेट्स के सामने देश का हुआ अपमान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के युवाओं के शर्टलेस प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नाराजगी व्यक्त की है।

समाजवादी पार्टी भले ही आईएनडीआईए में कांग्रेस के साथ है, लेकिन वैश्विक मंच पर उनके प्रदर्शन का विरोध किया है। अखिलेश यादव से पहले शनिवार को ही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी कांग्रेस की जोरदार निंदा की।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब किसी आयोजन में दुनिया के डेलिगेट्स आए हों तो फिर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कपड़े उतारकर प्रदर्शन ठीक नहीं है। कांग्रेस के नेताओं के कारण जो हंगामा हुआ है, मैं इसके पक्ष में मैं नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि भले ही सरकार झूठ बोलती है या धोखा देती है, यह तो अलग बात है। हम अपने इंटरनल लड़ लेंगे, लेकिन कांग्रेस को उस तरह का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए, जिससे फौरन डेलिगेट्स और फॉरेन कंट्री के देश का अपमान हो।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चीन के रोबोट पर सरकार को घेरा, लेकिन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के समर्थन से हाथ खींचे हैं। सपा मुखिया भी वैश्विक मंच पर देश की छवि खराब करने वाले विरोध-प्रदर्शन से सहमत नहीं हैं, भले ही विरोध-प्रदर्शन करने वालों से उनका राजनीतिक गठबंधन हो।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी और अखिलेश यादव ने प्रदेश वासियों को दीं रमजान की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश

हालांकि अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसी आयोजन में जब दुनिया के बड़े-बड़े राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आए हों तो हमें चीन का नकली रोबोट नहीं लाना चाहिए। आखिरकार सरकार से गलती हुई है। इसके कारण देश को कितना अपमानित होना पड़ा।

यह भी पढ़ें- बसपा मुखिया मायावती ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ, AI Impact Summit की घटना से नाराज

उन्होंने कहा कि अभी कार्टून मैंने एक देखा, जिसमें ये रोबोट, हमारे मेक इन इंडिया के शेर को दौड़ा रहा है। बताइए इन्हें चीन का दिखाना पड़ा है।