कसारी-मसारी का नाम बदलने पर अखिलेश का CM योगी पर तंज, बोले- बम और विस्फोटक की बात करना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत
अखिलेश यादव ने कसारी-मसारी का नाम बदलने और हथियारों के इस्तेमाल पर सीएम योगी के बयानों पर तंज कसा। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
अखिलेश यादव ने कसारी-मसारी नाम बदलने पर सीएम योगी को घेरा।
सीएम योगी पर बम-विस्फोटक की बात करने की पुरानी आदत का आरोप।
अखिलेश बोले, कमजोर सरकारें नाम बदलकर राजनीति करती हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। धर्म की रक्षा के लिए हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल करने और कसारी मसारी का नाम बदलने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को तंज सका। उन्होंने कहा कि एक अंग्रेजी कहावत है कि पुरानी आदतें आसानी से नहीं जातीं।
बम और विस्फोटकों के बारे में बात करना ही उनकी (मुख्यमंत्री) पुरानी आदत है। उन्हें न तो किसी इलाके के नाम से कोई लेना-देना था और न ही भगवान श्रीकृष्ण से कोई सरोकार। भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र भले लोगों को डराने के लिए नहीं था।
सीतापुर रोड पर आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल होने आए सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि सत्ता दूसरों को डराने के लिए नहीं होती है। जो सरकार ताकत का इस्तेमाल करती है, वह कमजोर सरकार होती है। कहा कि यह सरकार अब जाने वाली है, इसीलिए ऐसा बर्ताव कर रही है।
पंचायत चुनाव को उलझाकर रखने का आरोप
अपने काम पर ध्यान देने के बजाय, यह जगहों के नाम बदलकर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर उनकी (भाजपा) नीयत होती तो आज पंचायत चुनाव हो गए होते। नीयत साफ नहीं थी इसलिए पंचायत चुनाव को उलझाकर रखा है।
सपा प्रमुख ने चीनी के बढ़ते दामों पर कहा कि मुनाफे के लिए बीजेपी के लाेग मिलावट भी कराते हैं। त्योहारों पर महंगाई भी बढ़ाते हैं। त्योहारों पर सरकार को वस्तुएं और सस्ती करनी चाहिए। नवरात्र पर्व की व्याख्या करते हुए कहा कि नए कार्य की शुरुआत के लिए यह शुभ दिन माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सरकार ने तैयार किया तीन लाख करोड़ का महा प्लान
इसें माता दुर्गा के सभी रूपों का पूजन होता है। धैर्य आए, लोभ और अहंकार खत्म हो, दूसरे के प्रति द्वेष भावना समाप्त हो और भाईचारा बढ़े , सब त्योहार यहीं संदेश देते हैं।
