विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ध्यान भटकाने के लिए बुलाया गया संसद का विशेष सत्र'; अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

Published: Mon, 30 Nov 2026 02:00 AM (IST)

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विशेष सत्र मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुलाया गया है, न कि परिसीमन के लिए, क्योंकि भाजपा की जमीन खत्म हो चुकी है।

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा की जमीन खत्म, परिसीमन से कुछ नहीं मिलेगा।

  2. विशेष सत्र मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुलाया गया।

  3. बेरोजगारों की मांगें सपा घोषणा पत्र में शामिल होंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा की जमीन ही नहीं बची है, तो लोकसभाओं की गिनती बढ़ा ले या उनकी सीमाओं में हेरफेर कर ले, भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा।

भाजपा भी जानती है कि ‘परिसीमन’ से उसे कुछ मिलने वाला नहीं है। भाजपा विशेष सत्र ‘परिसीमन’ के लिए नहीं, बल्कि कुछ दिनों के लिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर, व्यापारी हों या युवा, महिला, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा-दैनिककर्मी सब भाजपा के खिलाफ हैं।

भाजपा के अपने लोगों ने ही जब भाजपा के झंडे हटा लिए हैं तो अब परिसीमन की कोई भी जोड़-तोड़ या चुनावी तंत्र की कोई भी घपले-घोटालेबाजी काम नहीं आनेवाली है।

वहीं दूसरी तरफ रविवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में बीएड टेट 2011 अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के सपा अध्यक्ष से भेंट की और ज्ञापन सौंपा। सपा अध्यक्ष ने उनकी मांगों को समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, योगी सरकार का ऑपरेशन सेफ्टी बना सख्ती की मिसाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।