विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाजपा सरकार में सब हैं दुखी और आक्रोशित', अखिलेश ने नोएडा में मेड के प्रदर्शन पर भी सरकार को घेरा

Published: Tue, 14 Apr 2026 09:17 PM (IST)

अखिलेश यादव ने श्रमिकों और मेड के प्रदर्शन पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि व्यापारी, श्रमिक, मेड और ...और पढ़ें

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सोमवार को श्रमिकों के आंदोलन के बाद मंगलवार को मेड (घरों में काम करने वाली महिलाओं) के प्रदर्शन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ‘व्यापारी, श्रमिक, मेड, मध्यवर्ग और आदिवासी… भाजपा सरकार में सब दुखी और आक्रोशित हैं।‘

एक अन्य पोस्ट में सपा प्रमुख ने लिखा, फैक्ट्रियों के श्रमिकों के बाद घरों में काम करने वाली मेड भी अब सड़कों पर उतर आई हैं। ये मेड हों या मध्य वर्ग के वो अधिकांश परिवार, जिनके घरों में ये काम करती हैं, दोनों ही भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से बढ़ रही महंगाई के कारण प्रताड़ित हैं।

दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है, इसीलिए सालों-साल से ये नौबत पहले कभी नहीं आई। उन्होंने समझौते की अपील करते हुए आगे लिखा कि आशा है दोनों पक्ष एक-दूसरे की मजबूरी और जरूरतों को महसूस कर आपस में समायोजन-समझौता कर सौहार्दपूर्ण रिश्ते फिर से बना लेंगे, क्योंकि भाजपा सरकार तो महंगाई बढ़ाने के सिवा और कुछ करेगी नहीं।

वहीं मंगलवार को आंबेडकर जयंती पर सपा ने प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में गांव-सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए।

पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, दलितो को अधिकार, न्याय और आरक्षण दिया। भाजपा संविधान नहीं मानती है। इसकी रक्षा करना हम समाजवादियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हमारे अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- 'अखिलेश बताएं क्यों संस्थानों और जिलों से हटाया बाबा साहब का नाम', आंबेडकर जयंती पर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी

यह भी पढ़ें- नोएडा के श्रमिक आंदोलन की आग पर सुलगने लगी यूपी की सियासत, सरकार पर सवाल खड़े कर चुनावी समीकरण साधने में जुटे विपक्षी दल