Move to Jagran APP

किसानों-नौजवानों की आत्महत्या के लिए भाजपा जवाबदेह : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाजपा सरकारें इसके लिए जवाबदेह हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 10:02 PM (IST)
किसानों-नौजवानों की आत्महत्या के लिए भाजपा जवाबदेह : अखिलेश
किसानों-नौजवानों की आत्महत्या के लिए भाजपा जवाबदेह : अखिलेश

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और युवाओं की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। हताशा में किसानों और नौजवानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन, सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा सरकारें इसके लिए जवाबदेह हैं।पार्टी मुख्यालय में कर्नाटक, उत्तराखंड, रांची और पीलीभीत से आए लोगों और संपेरा समाज को मंगलवार को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आत्महत्या में 40 गुना वृद्धि हुई है। महोबा में 2018 में ही 27 किसानों ने आत्महत्या की। पूरे देश में 26 हजार पांच सौ बेरोजगार नौजवान 2014-2016 के बीच फांसी के फंदे पर झूल चुके हैं। भाजपा सरकार इसके लिए जवाबदेह है। 

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती है, वह सिर्फ किसान हैं। किसानों की मदद करने के बजाय उनकी मृत्यु के दूसरे कारण बता दिए जाते हैं। भाजपा सरकार ने गांवों की बुरी हालत बना दी है। समाजवादी सरकार में किसानों की मृत्यु पर पांच लाख रुपये और आत्महत्या पर 10 से 15 लाख रुपये तक की मदद दी गई थी, जबकि भाजपा सरकार किसानों की मदद से भागती है। पूर्व मंत्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा विधायक एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमारभी मौजूद थे।

बौना प्रजाति के लिए मांगी मदद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को जौनपुर के ग्राम रामपुर निवासी शुभलाल ने ज्ञापन सौंपकर बौना प्रजाति को आरक्षण दिलाने के लिए मदद मांगी। ज्ञापन में कहा गया है कि समाज का कोई वर्ग इनकी मदद करने के लिए आगे नहीं आता है। शुभलाल ने बताया कि बौना प्रजाति न तो स्वस्थ वर्ग में है और न विकलांग वर्ग में गिनी जाती है। नौकरियों में भी उनका उपहास होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.