विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी घर में घुसकर मारने व CM योगी ठोंक की बात करेंगे तो यही होगा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 07 Mar 2019 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 04:55 PM (IST)

अखिलेश यादव ने कहा जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि घर में घुसकर मारूंगा और सीएम योगी कहते हैं कि ...और पढ़ें

अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी घर में घुसकर मारने व CM योगी ठोंक की बात करेंगे तो यही होगा
अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी घर में घुसकर मारने व CM योगी ठोंक की बात करेंगे तो यही होगा

लखनऊ, जेएनएन। संत कबीर नगर में कल भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी व विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट की घटना के बाद विपक्षी दलों को बहस का बड़ा मुद्दा मिल गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि घर में घुसकर मारूंगा और सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ठोंक दूंगा तो भाजपा के सांसद व विधायक के बीच जूता से मारपीट की घटना आश्चर्य नहीं है।

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राफेल फाइल चोरी और संत कबीरनगर में सांसद-विधायक के बीच मारपीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने नेताओं से पूछ रहा है क्या यही मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता को भला हम क्या मुंह दिखाएंगे। संत कबीरनगर में सांसद और विधायक के बीच हुए 'जूताकांड' पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब के प्रधानमंत्री कहते हैं- घर में घुसकर मारूंगा और मुख्यमंत्री एक कदम आगे जाकर ठोकने की बात करते हैं, जब पीएम और सीएम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लोकतंत्र में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, तब ऐसी घटनाएं होती हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि विश्व की सबसे अनुशासित राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के सांसद व विधायक के मध्य जूतों का सादर आदान-प्रदान हुआ। यह आगामी चुनावों में अपनी हार से आशंकित भाजपा की हताशा है। सच तो यह है कि लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए भाजपा को अब प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं।

भाजपा नेताओं के बीच मारपीट के इस मामले ने विपक्ष को बैठ-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल भाजपा के सांसद व विधायक के मध्य जूतों का सादर आदान-प्रदान हुआ। अखिलेश ने कहा कि जनता जनार्दन पहचान लो यही है भाजपा का असली चाल चरित्र चेहरा। चुनाव मे ऐसे नेता और ऐसी पार्टी को सबक सिखाने का तत्काल अवसर आप को मिला है।

शरद त्रिपाठी ने जताया खेद

मामले के तूल पकडऩे के बाद सांसद शरद त्रिपाठी ने खेद जताया। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना पर खेद जताता हूं और इसको लेकर मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं, जो भी हुआ, वो मेरे सामान्य व्यवहार के खिलाफ था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे तलब किया है, मैं अपना पक्ष रखूंगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।