Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने कहा- जुमलों से झूठ, बूट, लूट व भ्रष्ट कारनामा नहीं छुपेगा

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़ अब तो सत्तापक्ष को देना होगा जवाब। भयंकर जुमला पार्टी के ढाई लोगों ने व्यक्तिगत टिप्पणियां देनी शुरू कर दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 12:12 PM (IST)
अखिलेश यादव ने कहा- जुमलों से झूठ, बूट, लूट व भ्रष्ट कारनामा नहीं छुपेगा
अखिलेश यादव ने कहा- जुमलों से झूठ, बूट, लूट व भ्रष्ट कारनामा नहीं छुपेगा

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से फ्रंट पर आने लगे हैं। आज उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

loksabha election banner

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़, अब तो सत्तापक्ष को देना होगा जवाब। उन्होंने कहा कि भयंकर जुमला पार्टी के ढाई लोगों ने व्यक्तिगत टिप्पणियां देनी शुरू कर दी है। सब जानते हैं कि राजनीति में व्यक्तिगत बातें वही करते हैं जो घबराए हुए होते हैं- जुमलों से झूठ, बूट, लूट और भ्रष्ट करतूत नहीं छिपेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन विचारों का संगम है और हमारा एक ही लक्ष्य है, भाजपा को हराना।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी के साथ ही कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़। सत्ता पक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतर कर जनता को जवाब देना होगा। कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा। भाजपा इधर-उधर की बात करना छोड़े और यह बताए कि उसके वायदों का क्या हुआ।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र का पहला नियम बदलाव है। लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हमें उम्मीद और एकता के लिए मतदान करना है। हम संकल्प लेते है कि गरीबों और किसानों के लिए काम करेंगे। साथ ही नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं को सशक्त बनाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने काम के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी। कागजी हमला कर भाजपा समझती है कि वह युद्ध के मैदान में है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में 15-15 वर्षों तक राज करने के बाद भी उतने काम नहीं हो सके जितना समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं। जो जनहित की योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं, भाजपा उनको ही अपना नाम देकर चला रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है। इसमें निकट भविष्य में अब देश और जनहित में होने वाले महापरिवर्तन का भी संदेश है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.