Move to Jagran APP

UP Politics: अख‍िलेश बोले- भाजपा राज में बढ़ती जा रही आर्थिक व सामाजिक असमानता, लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस

UP Politics समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि बीजीपे राज में आर्थिक व सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। वहीं पार्टी का फोकस 2024 लोकसभा चुनाव पर है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Thu, 26 Jan 2023 01:32 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 07:08 AM (IST)
UP Politics: अख‍िलेश बोले- भाजपा राज में बढ़ती जा रही आर्थिक व सामाजिक असमानता, लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस
UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय संपत्तियों पर भाजपा सरकार की मिली भगत से चंद पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है। फार्म हाउस वाले सत्ता पर काबिज हो गए हैं जबकि खेती करने वाले, गांव-गरीब समाज के लोग सत्ता से बाहर हैं। समाजवादी पार्टी संकल्प लेती है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इस हालात को बदलना है।

loksabha election banner

भाजपा की आर्थिक कुनीतियों से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट

अखिलेश ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक कुनीतियों से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। एक बार फिर मंदी की आशंका जताई जा रही है, जिसमें कई लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। गरीब की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है। भाजपा सरकार में एक तरफ अमीरों का मुनाफा बढ़ता जा रहा है वहीं, किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।

दो गीत किए लांच

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में काशीनाथ इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत दों गीतों का आडियो जारी किया। गीत की रचना समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने की है और इसे संगीत नौशाद अली राहत ने दिया है। दोनों ही गीत मुंबई में रिकार्ड कराए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक एसपी यादव और रफीक अंसारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.