विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भाजपा ने पार की साजिश और षड्यंत्र की सीमाएं', अखिलेश बोले- संविधान-लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही BJP

Published: Tue, 08 Oct 2024 06:49 AM (GMT+05:30)

अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र की सीमाएं पार कर दी है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही है। भाजपा का आचरण जनविरोधी है। अन्याय अत्याचार चरम पर है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने साजिश और षड़यंत्र की सीमाएं पार कर दी है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का आचरण जनविरोधी है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सरकार में जन समस्याएं बढ़ती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब न्याय के लिए भटक रहा है।

पार्टी नेताओं से उन्होंने कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने में जुट जाएं। संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होना चाहिए। बूथ लेबल पर एजेंट बनाएं। किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों की समस्याएं उठाएं। गरीबों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करें। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अलीगढ़ जाएगा प्रतिनिधि मंडल

सपा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचेगा। प्रतिनिधि मंडल खैर रोड गोविंदनगर गुरुद्वारे वाली गली निवासी खटिक समाज के अविनाश सिंह के घर जाएगा। अविनाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। प्रतिनिधि मंडल में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, डा. राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2024: उपचुनाव की तैयारी… भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक में तैयार किया चार-चार उम्मीदवारों के नामों का पैनल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।