Move to Jagran APP

अखिलेश यादव को भरोसा- भाजपा को सबक सिखाएंगे युवा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा युवा वर्ग का भविष्य बर्बाद कर रही है और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 10:40 AM (IST)
अखिलेश यादव को भरोसा- भाजपा को सबक सिखाएंगे युवा
अखिलेश यादव को भरोसा- भाजपा को सबक सिखाएंगे युवा

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन की कवायद में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि युवा भाजपा को सबक सिखाएंगे। अखिलेश यादव कल समाजवादी पार्टी कार्यालय में युवजन सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता का आह्वन किया। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में युवा भाजपा को सबक सिखाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवा पीढ़ी को अंधविश्वास के अंधेरे में फंसाए रखना चाहती है। उसे नौजवानों के भविष्य निर्माण की चिंता नहीं है। भाजपा तो सिर्फ समाजवादी विचाराधारा को बदनाम करने में जुटी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा युवा वर्ग का भविष्य बर्बाद कर रही है और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। छात्रों को दाखिला देने में बंदिशें लगाई जा रही हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा मौन है। नोटबंदी, जीएसटी से अर्थ व्यवस्था घाटे में आ गई है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत पिछड़ रहा है। किसानों को भाजपा ने धोखा दिया है। गन्ना किसानों को कुछ नहीं मिला है। यादव ने जनगणना के आधार पर ही अवसर व हक-सम्मान की व्यवस्था मिलने की बात कही।

इस मौके पर तमिलनाडु से आए युवाओं ने अखिलेश से मिलकर सहयोग करने का अश्वासन दिया। डी. शशीकुमार धर्मलिंगम के नेतृत्व में तमिलनाडु से आए 80 युवाओं नेसमाजवादी पार्टी के विस्तार पर चर्चा की और अखिलेश यादव को चेन्नई आने का निमंत्रण दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.