विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की मंजूरी नहीं

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 03:37 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं मिली है। सरकार ...और पढ़ें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की मंजूरी नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की मंजूरी नहीं

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव जाने के बाद से माहौल खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कल सहारनपुर के बार्डर पर रोकने के बाद अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की मांग को खारिज कर दिया गया है। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं मिली है। प्रदेश सरकार ने तो अखिलेश यादव को सहारनपुर के पास तक जाने से मना कर दिया है। कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव जाने से रोका गया। राहुल गांधी गांव तो नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  सहारनपुर हिंसा के लिए UP की योगी आदित्यनाथ सरकार दोषी : राहुल गांधी

प्रशासन ने उन्हें हरियाणा बॉर्डर पर यमुना पुल पर ही रोक दिया गया। विरोध में राहुल गांधी ने करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा की और एक ढाबे पर शब्बीरपुर के लोगों से भेट करने के बाद मीडिया के लोगों से बातचीत की। 

यह भी पढ़ें:  हिंसाग्रस्त शब्बीरपुर में बजा डीजेः ठाकुरों ने किया दलित बहनों का कन्यादान

अब अखिलेश यादव सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव जाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उनकी तरफ से सहारनपुर के जिला प्रशासन को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही थी। उनके सहारनपुर आने की योजना को वहां के जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  सहारनपुर को सुलगाने में बसपा सुप्रीमो मायावती का हाथ : स्वामी प्रसाद

अखिलेश यादव को सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके बाद उन्होंने प्रयास भी नहीं किया।