विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर Akhilesh Yadav ने तोड़ी चुप्पी, मुस्कुराते हुए कहा- बातचीत हो रही है...

Published: Mon, 21 Oct 2024 02:50 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2024 03:17 PM (IST)

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ दी है। ...और पढ़ें

राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फाइल फोटो
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होने कहा कि लगातार बातचीत हो रही है, बातचीत करेंगे, बातचीत हो जाएगी। उन्होने यह भी कहा कि अभी नामांकन चल रहे हैं, बहुत समय है। यह हमारे दो दलों के बीच की बात है, कोई चिंता की बात नहीं।

सपा सात सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। इसमें करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मील्कीपुर, कटेहरी, मझवां और मीरापुर शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस के हिस्से में खैर व गाजियाबाद सीट आई है। हालांकि,  कांग्रेस को अपने हिस्से आईं खैर व गाजियाबाद सीटों पर भाजपा से मुकाबला करना आसान नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि इसके चलते ही कांग्रेस अब दोनों सीट सपा की झोली में डालने का मन बना चुकी है।

सपा उम्मीदवारों की सूची

सपा-कांग्रेस में नहीं बनी बात

कांग्रेस ने खैर व गाजियाबाद के बदले फूलपुर व मझवां सीट उसे दिए जाने का प्रस्ताव सपा के सामने रखा था, लेकिन सपा इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद कांग्रेस ने सभी सीटों से अपनी दावेदारी छोड़ने का मन बना लिया है। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में हार से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा। पार्टी के लिए यह समय संगठन को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाए रखने का है। कांग्रेस का मुख्य मकसद भाजपा को हराना है और इसके लिए कांग्रेस सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी।

दो सीटों पर भाजपा ने दर्ज की थी जीत

समाजवादी पार्टी ने जिन छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। उसमें दो सीटें ऐसी हैं, जहां पर भाजपा ने 2022 विधानसभा में जीत हासिल की थी। यह दो सीटें फूलपुर और मझवां सीट है। इन दोनों ही सीटों पर गठबंधन के तहत कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश कर रही थी, लेकिन सपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, मीरापुर में रालोद जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें - 

'राजनीतिक लाभ को भाजपा ने कराया बहराइच में दंगा, योगी सपाइयों को बोल रहे एकजुट रहें', मैनपुरी में गरजे अखिलेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।