Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

Akhilesh Yadav Birthday मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम योगी अदित्यनाथ ने उनके जन्मदिन पर बधाई को लेकर एक ट्वीट भी किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 01:43 PM (IST)
Akhilesh Yadav Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने इस दौरान प्रदेश में बड़े आयोजन का कार्यक्रम तय किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को फोन पर बात कर जन्मदिन की बधाई दी है। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीति से परे होकर अखिलेश यादव से फ़ोन पर बातचीत की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम योगी अदित्यनाथ ने उनके जन्मदिन पर बधाई को लेकर एक ट्वीट भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाओं के साथ बधाई भी दी है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ है। उनके नाम सबसे कम आयु में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने का भी रिकार्ड है। वह 38 वर्ष की उम्र के उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद पहले विधान परिषद सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह लगातार दो बार कन्नौज से सांसद थे।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। अखिलेश की मेहनत का नतीजा रहा कि 2012 2012 में सपा 225 सीटों पर जीत गई और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.