विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: योगी सरकार पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- भाजपा ने तोड़े किसान उत्पीड़न के सभी रिकार्ड

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 06 Nov 2022 10:42 AM (IST)

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ...और पढ़ें

UP Politics: अख‍िलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला
UP Politics: अख‍िलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भाजपा सरकार में क‍िसानों के शोषण का आरोप लगाकर हमला बोला है। सपा ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा क‍ि भाजपा सरकार (UP BJP Government) में डीएपी के लिए यूपी के अन्नदाता तरस रहे हैं। प्रदेशभर में खाद की किल्लत के कारण किसान परेशान है। सपा ने योगी याद‍ित्‍यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) पर हमलावर होते हुए क‍िसानों के प्रत‍ि बेपरवाह होने का आरोप लगाया है। कहा क‍ि किसानों से झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया है। शर्मनाक! अन्नदाताओं का शोषण बंद करो नाकारा सरकार।

भाजपा सरकार में हो रहा क‍िसानों का उत्‍पीड़न

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शन‍िवार को किसानों के मसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। अख‍िलेश ने कहा था कि भाजपा सरकार ने किसानों के उत्पीड़न (Farmer Harassment In UP) के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पूंजी घरानों और मिल मालिकों के कहने पर किसानों का शोषण हो रहा है। आवाज उठाने पर किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

यूपी सरकार नहीं कर पाई धान खरीद के ल‍िए क्रय केंद्रों की व्यवस्था

अखिलेश ने बयान जारी कर कहा था कि भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के लिए किसानों से धान खरीद का ऐलान तो कर दिया पर अभी तक क्रय केंद्रों की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। कई जगहों पर तो क्रय केंद्रों पर ताले लगे हुए हैं। कहीं-कहीं किसानों को ऐसे ही टरका दिया जा रहा है।

क‍िसानों नहीं बड़ी कंपन‍ियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा

धान खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायतें शुरुआत से ही आने लगी हैं।सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा किसानों की नहीं बल्कि बड़ी कंपनियों का हित साधती है। सरकारी क्रय केंद्रों की अव्यवस्थाओं के चलते कई कंपनियां औने पौने दाम पर धान की खरीद करने में लग जाएंगी। गेहूं खरीद में यह सब सामने आ चुका है। बड़ी कंपनियों की सरकार से मिली भगत के चलते प्रदेश का किसान परेशान है।