Move to Jagran APP

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि प्रयागराज में पुलिस ने जातीय वैमनस्यता में महिलाओं से मारपीट की। पुलिस थानों में मनमानी हो रही है। बुलंदशहर में गरीब के घर पर बुलडोजर चलाने के दौरान मलबे में दबकर घायल व्यक्ति की मौत हो गई।

By Vikas MishraEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 10:42 PM (IST)
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर
सपा अध्यक्ष ने कहा, उत्तर प्रदेश महिलाओं और मासूम बच्चियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश हो गया है।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में अराजकता को खुली छूट मिली हुई है। लूट, अपहरण की शर्मनाक घटनाओं के साथ गरीबों के घरों पर बुलडोजर कहर ढा रहा है। उत्तर प्रदेश महिलाओं और मासूम बच्चियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश हो गया है। 

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष ने हाल ही में डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल के मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय ही 'अकर्मण्य' डीजीपी का चयनकर्ता था। उन्हें सरकार ने अकर्मण्यता का आरोप लगाकर हटाया था। भाजपा सरकार के वसूली तंत्र ने समूची पुलिस व्यवस्था को कलंकित कर रखा है। कानपुर की चकेरी पुलिस के बाद अर्मापुर पुलिस की कथित वसूली की फिक्स रेट लिस्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दबिश के नाम पर पुलिस घरों में घुस कर महिलाओं से अभद्रता के मामले में नया इतिहास रच रही है।

प्रयागराज में न्याय और सुरक्षा को ठोकर मार कर पुलिस ने जातीय वैमनस्यता में महिलाओं से मारपीट की। पुलिस थानों में मनमानी कर रही है। बुलंदशहर में गरीब के घर पर बुलडोजर चलाने के दौरान मलबे में दबकर घायल व्यक्ति की मौत हो गई। गरीबों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाबा के बुलडोजर पर लगातार हमलावर हैं और समय-समय पर भाजपा सरकार को घेरने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.