विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी सरकार के प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अफसर इधर से उधर- अखिलेश सिंह सहारनपुर के नए DM

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Sat, 22 Feb 2020 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 07:31 AM (IST)

यूपी सरकार ने 13 आइएएस अफसरों का तबादला किया है। कन्‍नौज जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को उन्‍नाव के जिलाधिकारी के पर पर तैनात किया गया है।

यूपी सरकार के प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अफसर इधर से उधर- अखिलेश सिंह सहारनपुर के नए DM
यूपी सरकार के प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अफसर इधर से उधर- अखिलेश सिंह सहारनपुर के नए DM

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। यूपी में 13 आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में शामली के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सहारनपुर डीएम बनाया गया है। कन्‍नौज जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को उन्‍नाव के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह अपर प्रबंध निदेशक, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन, उत्‍तर प्रदेश लखनऊ तथा अपर परियोजना निदेशक, उत्‍तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी सुश्री जसजीत कौर को शामली के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। 

नाम  - वर्तमान  - नई तैनाती 

रवींद्र कुमार - कन्‍नौज जिलाधिकारी - उन्‍नाव जिलाधिकारी 

सुश्री जसजीत कौर - अपर प्रबंध निदेशक, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन, उत्‍तर प्रदेश लखनऊ तथा अपर परियोजना निदेशक, उत्‍तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल - शामली, जिलाधिकारी 

अखिलेश सिंह - शामली, जिलाधिकारी - सहारनपुर, जिलाधिकारी 

आन्‍द्रा वामसी - अपर निबंधक (बैकिंग), सहकारिता, उत्‍तर प्रदेश, लखनऊ - झांसी जिलाधिकारी

डॉ रूपेश कुमार - विशेष सचिव, चिकित्‍सा शिक्षा विभाग, उत्‍तर प्रदेश शासन -  प्रतापगढ़ जिलाधिकारी 

भूपेंद्र एस चौधरी - विशेष सचिव, गृह तथा कारगार प्रशासन एवं सुधार विभाग,  उत्‍तर प्रदेश शासन - कुशीनगर जिलाधिकारी 

अमित सिंह बंसल -विशेष सचिव, चिकित्‍सा शिक्षा विभाग, उत्‍तर प्रदेश शासन तथा अपर निदेशक, संजय गांधी स्‍नातकोत्‍तर आयुर्विज्ञान संस्‍थान, लखनऊ -  जिलाधिकारी, बांदा 

अलोक कुमार पाण्‍डेय - जिलाधिकारी, सहारनपुर - विशेष सचिव, चिकित्‍सा शिक्षा विभाग, उत्‍तर प्रदेश शासन 

राकेश कुमार मिश्रा - विशेष सचिव एवं अपर आयुक्‍त, चीनी एवं गन्‍ना विकास विभाग तथा निदेशक, गन्‍ना संस्‍थान लखनऊ - जिलाधिकारी, कन्‍नौज 

शिव सहाय अवस्‍थी - जिलाधिकारी, झांसी - विशेष सचिव एवं अपर आयुक्‍त, चीनी एवं गन्‍ना विकास विभाग तथा निदेशक, गन्‍ना संस्‍थान लखनऊ

मार्कण्‍डेय शाही - जिलाधिकार, प्रतापगढ़ - विशेष सचिव, चिकित्‍सा शिक्षा विभाग, उत्‍तर प्रदेश शासन 

अनिल कुमार सिंह  -जिलाधिकारी, कुशीनगर - विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, उत्‍तर प्रदेश शासन 

हीरा लाल - जिलाधिकारी, बांदा - अपर प्रबंध निदेशक, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन, उप्र, लखनऊ तथा अपर परियाजना निदेशक, उप्र एड्स कंट्रोल सोसइटी