विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया बैडमिंटन में खिलाडियों ने दिखाया दम, भारत राघव और सूर्या चरिश्मा को शीर्ष वरीयता

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM (IST)

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में भारत राघव और सूर्या चरिश्मा को एकल में शीर्ष वरीयता मिली है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पुरुष एकल में भारत राघव को मिली शीर्ष वरीयता।

  2. महिला एकल में सूर्या चरिश्मा शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी।

  3. मुख्य ड्रा के मुकाबले शुक्रवार से बीबीडी अकादमी में होंगे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले संस्करण के विजेता हरियाणा के भारत राघव को योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में पुरुष एकल के मुख्य ड्रा में शीर्ष वरीयता मिली है। वहीं महिला एकल में पिछली उपविजेता आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा शीर्ष वरीय होंगी।

पुरुष युगल में पिछले संस्करण के विजेता महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले, महिला युगल में पिछली विजेता कर्नाटक की शिखा गौतम व अश्विनी भट्ट और मिश्रित युगल में कर्नाटक के असिथ सूर्या व अमृता पी. शीर्ष वरीय जोड़ियां होंगी।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा. सुधर्मा सिंह ने बताया कि मुख्य ड्रा में पुरुष एकल और महिला एकल में 64-64 खिलाड़ी, जबकि मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल में 32-32 जोड़ियों का ड्रा निकाला गया। मुख्य ड्रा के मुकाबले शुक्रवार से बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में होंगे।

मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले यूपी के खिलाड़ी

पुरुष एकल में यूपी के सिद्वार्थ मिश्रा को सीधे प्रवेश मिला है, जबकि यूपी के नीर नेहवाल व अंश विशाल गुप्ता को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली हैं। महिला एकल में यूपी की अमोलिका सिंह को मुख्य ड्रा में 13वीं वरीयता मिली है। तरनजीत कौर बासी को सीधे प्रवेश मिला है जबकि यूपी की काजल पंवार व दिव्यांशी गौतम को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।

पुरुष युगल में यूपी के अर्श मोहम्मद व सीएजी के सौरव साजू की जोड़ी को सातवीं वरीयता मिली है। यूपी के देवांशु ज्वाला व सीएजी के तुषार शर्मा की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। महिला युगल में यूपी की अमोलिका सिंह व केरल की मेहरान रिजा की जोड़ी को सातवीं वरीयता मिली है। राज्य की रिधिमा सिंह व आदित्या यादव की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

मिश्रित युगल में यूपी के अस्मित सिंह व ऋद्धि भारद्वाज की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। वहीं यूपी के अभ्यांश सिंह व उत्तराखंड की शांभवी और यूपी के आयुष अग्रवाल व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह ने क्वालीफायर में जीत से मुख्य ड्रा में जगह बनाई हैं।
मुख्य ड्रा की वरीयता सूची

महिला एकल
वरीयता (Seed) खिलाड़ी का नाम राज्य / संस्थान
1 सूर्या चरिश्मा आंध्र प्रदेश
2 श्रुति मुंदादा महाराष्ट्र
3 जिया रावत हरियाणा
4 रिजुल सैनी छत्तीसगढ़
5 श्रेया लेले गुजरात
6 दीपशिखा सिंह दिल्ली
7 स्नेहा लांबा राजस्थान
8 मेघना रेड़डी तेलंगाना
पुरुष एकल
वरीयता (Seed) खिलाड़ी का नाम राज्य / संस्थान
1 भारत राघव हरियाणा
2 रवि हरियाणा
3 जिनपाल् सोना दिल्ली
4 प्रज्जवल महाराष्ट्र
5 रोहन कुमार तेलंगाना
6 अंश नेगी उत्तराखंड
7 लोकेश रेड्डी तेलंगाना
8 कार्तिक जिंदल हरियाणा
पुरुष युगल
वरीयता (Seed) खिलाड़ियों के नाम राज्य / संस्थान
1 विप्लव कुवले व विराज कुवले महाराष्ट्र
2 निशाथ दुरईस्वामी व प्रेजन तमिलनाडु / पुड्डुचेरी
3 मोहम्मद अमान व डी.कोंथुजम राजस्थान / मणिपुर
4 कमल कृष्णन व एस उदय कुमार केरल
महिला युगल
वरीयता (Seed) खिलाड़ियों के नाम राज्य / संस्थान
1 शिखा गौतम व अश्विनी भट्ट कर्नाटक
2 नयना एस.ओएसिस व वर्षिनी केरल / तमिलनाडु
3 पवित्रा नवीन व गौरी कृष्णा केरल
4 अदिति भट्ट व श्रावणी वालेकर उत्तराखंड / महाराष्ट्र
मिश्रित युगल
वरीयता (Seed) खिलाड़ियों के नाम राज्य / संस्थान
1 अशिथ सूर्या व अमृता पी. कर्नाटक
2 अमन फरोघ व सोनाली मीरकेलकर महाराष्ट्र
3 दिलीपन वी व अनघा तमिलनाडु / महाराष्ट्र
4 ध्रुव रावत व मनीषा के उत्तराखंड / आरबीआई