मिठास में घुली आत्मनिर्भरता, लखनऊ में लड्डुओं से संवर रहा महिलाओं का भविष्य
लखनऊ में आकांक्षा समिति महिलाओं को मिठाई उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है, जिससे उनके आर्थिक भविष्य को ...और पढ़ें
-1793585518742_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
आकांक्षा समिति महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है।
बटलर पैलेस केंद्र में महिलाएं मिठाई और मसाले बनाती हैं।
दीपावली पर उपहार बांटे गए, आय से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। त्योहारों की मिठास तब और बढ़ जाती है, जब उसके साथ किसी की मेहनत और आत्मनिर्भरता की खुशबू भी जुड़ जाए। आकांक्षा समिति महिलाओं को इसी दिशा में आगे बढ़ा रही है। रविवार को बटलर पैलेस स्थित मसाला-मठरी केंद्र में काम करने वाली महिलाओं को दीपावली के उपहार बांटे गए।
समिति की अध्यक्ष डॉ. नीलू गोयल ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। आकांक्षा केंद्र में अब बेसन और आटे के लड्डुओं के साथ बूंदी के लड्डू भी तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय महिलाओं में बांटी जाती है। समिति का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।