Move to Jagran APP

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर अजय राय ने साधा निशाना, कहा- आज भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन

Lucknow News कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद 2 साल की सजा सुनाई। लेकिन इस मामले को लेकर लोकसभा सचिवालय द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Fri, 24 Mar 2023 04:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 04:42 PM (IST)
राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर अजय राय ने साधा निशाना, कहा- आज भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन
राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर अजय राय ने साधा निशाना (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें एक और झटका लगा। सूरत कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई। हालांकि, उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई, लेकिन इस मामले को लेकर लोकसभा सचिवालय द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस नेता अजय राय ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है।

loksabha election banner

बता दें राहुल गाधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की, सदस्यता रद्द करना भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। पिछले 9 सालों से BJP को संसद में जिस आवाज़ से सबसे ज्यादा डर लगता था, आज संसद में फिलहाल के लिए उस आवाज को खामोश करा दिया गया है। लेकिन याद रहे अब सड़कों पर इंकलाब का सैलाब आएगा! ये राहुल गांधी है, जिन्हें खामोश करना मुश्किल ही नही नामुमकिन है।

आगे कहा हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री से जुड़े अडानी महाघोटाले में JPC के बजाय राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है। भाजपा सरकार के अंदर दम होता तो JPC जांच कराते लेकिन डरी हुई भाजपा डरपोक तानाशाह राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द की।

राहुल गांधी सच के सिपाही हैं और सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना! सत्य के प्रहरी राहुल गांधील के समर्थन में हर कार्यकर्ता आखिरी सांस तक खड़ा रहेगा !भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया। पहले ही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता व राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी भाजपा घबरा गई थी डरी हुई था और आज वह डर सही साबित हो गया। राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.