प्रयागराज में 220 करोड़ की लागत से बनेगा 10 मेगावाट क्षमता का डाटा सेंटर, निर्माण के लिए भूमि आवंटित
प्रयागराज की सरस्वती हाईटेक सिटी में 220 करोड़ रुपये की लागत से 10 मेगावाट क्षमता का डाटा सेंटर स्थापित किया ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
प्रयागराज में 10 मेगावाट क्षमता का डाटा सेंटर बनेगा।
220 करोड़ रुपये का निवेश, एयरटेल एनएक्सट्रा करेगी निर्माण।
यूपीसीडा ने सरस्वती हाईटेक सिटी में भूमि आवंटित की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रयागराज के सरस्वती हाईटेक सिटी में 10 मेगावाट क्षमता का डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने भारती एयरटेल समूह की कंपनी एयरटेल एनएक्सट्रा प्राइवेट लिमिटेड को 4.43 एकड़ भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। इस परियोजना पर 220 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में प्रस्तावित डाटा सेंटर से डाटा स्टोरेज, क्लाउड सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे प्रयागराज को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
इसके शुरू होने से लगभग 300 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी को औद्योगिक क्षेत्र सरस्वती हाईटेक सिटी में प्लॉट संख्या पांच और सात आवंटित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- मैनपुरी में तीन दिन तक बाजारों में वाहनों की नो एंट्री, त्योहार के चलते उठाया कदम
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर सुरक्षा के लिए 34 कंपनी एक प्लाटून पीएसी तैनात, ट्रैफिक को लेकर भी प्रशासन अलर्ट