आपात स्थिति में रायबरेली के खेत में उतरा एयरक्राफ्ट
लखनऊ। कोलकाता से अलीगढ़ जा रहा एक निजी एयरक्राफ्ट रायबरेली के एक खेत में उतारा गया। एयरक्राफ्ट
लखनऊ। रांची से अलीगढ़ जा रहे टू सीटर चार्टर्ड विमान का इंजन गुरुवार को अचानक हवा में खराब होकर बंद हो गया, लेकिन चालक ने विमान को रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के लुकई मजरे मऊ स्थित खेत में उतर कर बड़ा हादसा टला दिया। पायलट और उसका एक साथी दोनों सुरक्षित हैं। विमान का अगला पहिया खेत की मेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
दोपहर करीब दो बजे अचानक एक टू सीटर प्लेन खेतों में उतर गया। यह देख ग्रामीण दुर्घटना की आशंका जता प्लेन की और दौड़ पड़े। देखते ही देखते लोगों का हुजूम जमा हो गया। कई थानों का पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पटना के निरालानगर निवासी पायलट निरंजन कुमार चौबे ने बताया कि वह अपने साथी अपूर्व कुमार के साथ रांची से सुबह नौ बजकर दस मिनट पर प्लेन लेकर उड़े थे। उन्हें फुरसतगंज हवाई पंट्टी पर ईधन भरवाने के लिए उतरना था। हवाई पंट्टी आने से छह मील पहले ही हवा में अचानक इंजन बंद हो गया। इसके चलते खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि चार्टर प्लेन दिल्ली की ट्रांस भारत कंपनी का है। प्लेन का नाम कृष्णा 152 है। फुरसतगंज हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना की जानकारी एयर ट्राफिक कंट्रोल को दे दी है।