घरेलू विमानों की तरफ बढ़ने लगी हवाई सेवा, 26 से बढ़कर 65 हुई विमानों की संख्या
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हर दिन बढ़ रहे यात्री विमानों की संख्या 65 के ऊपर पहुंची रविवार को आठ हजार यात्रियों ने किया सफर।
लखनऊ, जेएनएन। लॉक डाउन के बाद एक बार फिर से घरेलू विमानन उद्योग पटरी पर आने लगा है। राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। रविवार को यात्रियों की संख्या करीब आठ हजार के आसपास पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक लोग धीरे धीरे निकल रहे हैं। वहीं विमानों की संख्या भी 26 से बढ़कर अब 65 के ऊपर पहुंच गई है।
एयरलाइंस कंपनियों के मुताबिक पहले विमान में यात्रियों का ग्राफ सवा सौ से डेढ़ सौ के बीच में होता था, अब यह पौने दो सौ के ऊपर पहु्ंच रहा है। मई माह की तुलना में हर माह यात्री बढ़ रहे हैं। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दिल्ली, मुम्बई, पटना, कोलकाता, पंतनगर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, देहरादून, रायपुर, बंगलुरु, इंदौर, चेन्नई आदि शहरों की विमान पहले ही चल रहे हैं। उधर लखनऊ से आने जाने वाली उड़ानों की संख्या 25 मई को 27 थी। अब यह 65 पर पहुंच गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले 33 उड़ानें चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आईं। इन उड़ानों से तीन हजार से अधिक यात्री थे। इसी तरह 35 विमानों ने यहां से उड़ान भरी, इन विमानों से पौने पांच हजार यात्री आए।