Move to Jagran APP

अब कांग्रेस की कैलेंडर गर्ल प्रियंका गांधी वाड्रा, हर गांव और शहर में पहुंचेगा प्रियंका का कैलेंडर

Priyanka Gandhi Vadhra प्रियंका गांधी के संघर्ष को 12 पेज पर दिखाया गया है। कैलेंडर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर गांव और हर शहर तक पहुंचा रही है। जिसमें प्रियंका के सोनभद्र तक जाने से लेकर हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने तक की तस्वीर लगाई गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:23 AM (IST)
अब कांग्रेस की कैलेंडर गर्ल प्रियंका गांधी वाड्रा, हर गांव और शहर में पहुंचेगा प्रियंका का कैलेंडर
प्रियंका गांधी की तस्वीर वाले इस 12 पेज के कैलेंडर

लखनऊ, जेएनएन। इंडियन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नए तरीके से ब्रांडिंग कर रही है। कांग्रेस नए वर्ष में अब अपनी पार्टी की शीर्ष स्तर की नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के हर गांव के साथ शहर के घरों में भी एक-दो दिनों में पहुंचाने लगेगी।

loksabha election banner

कांग्रेस ने नए वर्ष 2021 के लिए कैलेंडर तैयार कराया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा बनवाए गए यह कैलेंडर जल्द ही यूपी पहुंचने वाले हैं। चुनाव दर चुनाव आम जन से दूर होती चली गई कांग्रेस इस तरह से विधानसभा चुनाव 2022 के पहले लाखों घरों तक अपनी पहुंच बनाना चाहती है। यह कैलेंडर न सिर्फ कांग्रेस के संघर्ष की यादें ताजा रखने के लिए है, बल्कि इसके जरिए पार्टी अपनी नीतियों का भी संदेश देना चाहती है। हर पन्ने पर प्रियंका वाड्रा की तस्वीर एक मकसद के साथ है।

कांग्रेस के इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी के संघर्ष को 12 पेजों पर दिखाया गया है। कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सोनभद्र तक जाने से लेकर हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने तक की तस्वीर लगाई गई है। प्रियंका गांधी की तस्वीर वाले इस 12 पेज के कैलेंडर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं ने घर-घर तक पहुंचाने का काम एक दो दिनों में शुरू होने जा रहा है।

अब इस 12 पेज के कैलेंडर की मदद से कांग्रेस ने अपना संदेश देने के साथ सियासी समीकरण साधने की कवायद की है। कांग्रेस नए साल में उत्तर प्रदेश में हर गांव और शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी के भेजे कैलेंडर पहुंचा रही है। यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंसह ने बताया कि दो-तीन दिन में दस लाख कैलेंडर दिल्ली से आ जाएंगे। वह कार्यकर्ताओं के जरिए घर-घर पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा डायरियां भी प्रकाशित कराई गई हैं। वह सभी जिलों में प्रतिष्ठित और प्रबुद्धजनों को भेंट की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की डायरी और कैलेंडर का वितरण कराया गया था।

10 लाख कैलेंडर लेकर हर गांव- हर शहर जाएगी यूपी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने दस लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। इस कैलेंडर में हाथरस में पीडि़ता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। इसमें सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आजमगढ़ जिले की भी है। जिसमें वह पीडि़त परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी के अमेठी व रायबरेली के साथ हरियाणा व झारखंड जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.