IT सिटी बदलेगी किसानों की किस्मत, एक एकड़ के लिए 1.10 करोड़ देगी योगी सरकार; जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण का काम
लखनऊ की प्रबंध नगर आवासीय योजना अब एआइ सिटी या चंद्रिका नगर के नाम से जानी जाएगी। किसानों को प्रति ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रबंध नगर योजना का नया नाम एआइ सिटी या चंद्रिका नगर।
किसानों को प्रति बीघा 1.10 करोड़ रुपये का मुआवजा।
दीपावली बाद भूमि अधिग्रहण, लखनऊ बनेगा आईटी हब।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दो हजार एकड़ की प्रबंध नगर आवासीय योजना नए नाम एआइ सिटी या चंद्रिका नगर के रूप में धरातल पर आकार लेगी। एलडीए बोर्ड किसानों को एक बीघा भूमि का एक करोड़ 10 लाख 71 हजार रुपये मुआवजा देने पर मुहर लगा चुका है, अब दीपावली बाद भूमि अधिग्रहण के लिए 1200 से अधिक किसानों से सहमति पत्र लिए जाएंगे। हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण का निपटारा होते ही भूमि अधिग्रहण शुरू होगा।
यह योजना सीतापुर रोड, हरदोई रोड, आइआइएम रोड, बेला, ककौली और अल्लूनगर डिगुरिया के पास है। महत्वाकांक्षी प्रबंध नगर योजना की जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा गतिरोध लगभग समाप्त हो गया है।
वजह, एलडीए के भूमि अधिग्रहण को सिर्फ 44 किसानों ने चुनौती दिया था, उनमें से 36 किसान पहले ही सहमति पत्र दे चुके हैं, अब अन्य किसानों को भी एलडीए साथ लेगा। एलडीए की ओर से शासन को प्रबंध नगर योजना के दो नाम सुझाव गए हैं। इनमें पहले पर चंद्रिका योजना और दूसरे पर एआइ सिटी नाम रखे जाने पर मंथन किया जा रहा है। फिलहाल अंतिम फैसला शासन को करना है।
शहर के रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई दिशा
योजना में 795 से 800 एकड़ ग्रीन बेल्ट की जमीन पर पीपीपी माडल के तहत 1500 से 2000 करोड़ रुपये की लागत से मनोरंजन पार्क बनाने का प्रस्ताव है। इस योजना से शहर के रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिलेगी।
इसका नाम 'एआइ सिटी' रखा जाता है तो यह इलाका आने वाले समय में बड़े टेक्नोलाजी और आइटी हब के रूप में विकसित होगा, जिससे रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे।
यह भी पढ़ें- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में आशियाना बनाना हुआ महंगा, अब नक्शा पास कराने के लिए देना होगा भारी भरकम चार्ज
योजना के तहत आने वाले अधिकांश किसानों ने भूमि अधिग्रहण के लिए एलडीए को अपना लिखित सहमति सौंपेंगे। किसानों के साथ एलडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत शुरू हो गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दीपावली बाद किसानों से सहमति पत्र लिया जाएगा।
हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण का निस्तारण होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही निर्णय आएगा एलडीए आवासीय योजना को धरातल पर उतारेगा। दो नाम सुझाए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।