Move to Jagran APP

Crops Destroyed In UP: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- यूपी में किसानों को समय से देंगे आपदा राशि

यूपी में बेमौसम हुई बार‍िश में छह ज‍िलों के करीब 19 हजार से अध‍िक क‍िसानों की फसल तबाह हो गई है। शासन ने आध‍िकार‍ियों से फसलों की क्षत‍ि का ब्‍योरा जुटाकर तत्‍काल र‍िपोर्ट बनाने के आदेश द‍िए हैं। ज‍िससे क‍िसानों को सही समय पर मदद म‍िल सके।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraThu, 23 Mar 2023 03:36 PM (IST)
Crops Destroyed In UP: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- यूपी में किसानों को समय से देंगे आपदा राशि
Crops Destroyed In UP: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बेमौसम बारिश से जूझ रहे किसानों को राहत देने के लिए जायद फसलों की बोआई के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के साथ ही बारिश प्रभावित जिलों में बीज की निशुल्क मिनी किट बांटने की घोषणा की है।

बुधवार को विधानभवन सभागार में मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को समय से आपदा राशि देगी। फसल क्षति के आकलन के लिए सर्वे चल रहा है और जल्द उनके खातों में राहत राशि पहुंच जाएगी।कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है।

प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां त्वरित सहायता की आवश्यकता है वहां सरकार द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। बीमा कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वह 72 घंटों में दी जाने वाली मदद को तत्काल किसानों तक पहुंचाएं और जल्द ही पूर्ण आकलन कर बीमित किसानों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि अभी सरसों या आलू की फसल निकल चुकी है। वहां किसान मक्के, ज्वार और बाजरे की खेती करें। प्रदेश सरकार उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान पर यह बीज उपलब्ध करा रही है। प्रभावित जिले के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क मिनी किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।