आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सफर अधिक सुरक्षित
यमुना एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग के बाद से ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी लैंडिंग के साथ पार्किंग सुविधा देने की तैयारी थी। इसके लिए 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर कई एयर स्ट्रिप बनाई जाएंगी।
लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग के बाद से ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी लैंडिंग के साथ पार्किंग सुविधा देने की तैयारी थी। इसके लिए 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर कई एयर स्ट्रिप बनाई जाएंगी। इसमें पार्किंग एरिया भी बनाए जाने की योजना शामिल है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सुरक्षित सफर भी प्राथमिकता होगी। इसके लिए हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से आपातकालीन स्थिति में यातायात का कंट्रोल रूम से सीधा सम्पर्क रहेगा। प्रत्येक दो किलोमीटर पर आपातकालीन कॉल बाक्स की व्यवस्था होगी। मार्ग पर दुर्घटना की स्थिति के लिए दो ट्रामा सेंटर और प्रत्येक 60 किलोमीटर पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।