विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा को मिलेंगी दो वंदे मेट्रो और एक Vande Bharat Express, स्पीड होगी 110KM प्रति घंटा; पढ़िए रूट डिटेल

Published: Sat, 12 Oct 2024 10:28 PM (IST)

आगरा को जल्द ही दो वंदे मेट्रो ट्रेन और एक वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। वंदे मेट्रो ट्रेन ...और पढ़ें

आगरा को मिलेंगी दो वंदे मेट्रो और एक Vande Bharat Express - प्रतीकात्मक तस्वीर।
आगरा को मिलेंगी दो वंदे मेट्रो और एक Vande Bharat Express - प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा से नई दिल्ली व आगरा से लखनऊ चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन
  2. सप्ताह में तीन दिन जोधपुर से आगरा के मध्य चलेगी वंदे भारत

जागरण संवाददाता, आगरा। रेल मंडल, आगरा को दो वंदे मेट्रो ट्रेन और एक वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही हैं। इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा दीपावली से ठीक पहले होगी। रेल मंडल प्रशासन को तैयारी करने के लिए कहा गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन का संचालन आगरा से नई दिल्ली व आगरा से लखनऊ के मध्य होगा।

वहीं, वंदे भारत सप्ताह में तीन दिन जोधपुर से आगरा के मध्य चलेगी। जल्द ही तीनों ट्रेनों का किराया और कोच की संख्या, समय सारिणी को घोषित किया जाएगा। मंडल से अभी चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। आगरा से नई दिल्ली के मध्य वंदे मेट्रो ट्रेन के संचालन की मांग की जा रही है। यह ट्रेन नई दिल्ली इंटरसिटी का स्थान लेगी।

अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा

ट्रेन की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेन में 1150 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन एक दिन में दो फेरे लगा सकती है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दूसरी वंदे मेट्रो ट्रेन आगरा से लखनऊ के मध्य चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ इंटरसिटी का स्थान लेगी। ट्रेन का संचालन आगरा फोर्ट से होगा। लखनऊ इंटरसिटी जिन स्टेशनों पर रुकती है, यह ट्रेन उन सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जोधपुर से साबरमती के मध्य वंदे भारत चल रही है। ट्रेन में जिस तरीके से यात्री मिलने चाहिए, वह नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सप्ताह में तीन दिन इस ट्रेन को जोधपुर से आगरा के मध्य संचालित किया जाएगा। मंडल की यह पांचवीं वंदे भारत होगी। सितंबर में मंडल को दो वंदे भारत मिली हैं। इसमें उदयपुर और वाराणसी वंदे भारत शामिल हैं।

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने आकर की आत्महत्या

अलीगढ़: बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने शनिवार को पला फाटक के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। वे एक वर्ष से कैंसर से जूझ रहे थे। पला होली चौक के सुरेश को मुंह का कैंसर था। उनके बेटे दीपक ने बताया कि जेएन मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। लेकिन, दर्द के चलते वे परेशान रहते थे।

शुक्रवार देररात घर से निकल गए। शनिवार तड़के पुलिस ने पला फाटक के पास उनकी मृत्यु की सूचना दी। आरपीएफ की टीम भी माैके पर पहुंच गई। चूंकि घटनास्थल सासनीगेट क्षेत्र का था। इस पर सासनीगेट पुलिस को बुलाया गया। लेकिन, स्वजन ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। बेटे के अनुसार पिता ने बीमारी से परेशान होकर अपनी जान दी है।