आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, रेवाड़ी से छपरा जा रही बस पलटी; 50 से 60 यात्री थे सवार
लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर रेवाड़ी से छपरा जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें करीब 50-60 यात्री फंस गए।

एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से हादसा।
HighLights
आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलटी।
बस में फंसे 50-60 यात्रियों का सफल बचाव।
पुलिस और फायर सर्विस ने सभी यात्रियों को बचाया।
जागऱण संवाददाता, लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे पर रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद बस में सवार करीब 50 से 60 यात्री अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ बचाव अभियान की कमान संभाली। पलटी बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के लिए टीम ने कड़ी मशक्कत की।
पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।
हादसे के बाद बचाव दल की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कच्चे मकान की छत ढहने से दादी, बहू और 21 दिन के मासूम की मौत