विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी और उत्तराखंड के युवाओं की 5 अक्टूबर से रुड़की में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क और एसकेटी पदों पर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से रुड़की में शुरू होगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी पदों पर भर्ती रैली रुड़की में।

  2. यूपी और उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा सेना में मौका।

  3. 5 अक्टूबर से शुरू, सीईई-2027 उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं को सेना में अग्निवीर क्लर्क और एसकेटी के पदों पर भर्ती के लिए पांच अक्टूबर से रुड़की में रैली आयोजित की जाएगी।

इस रैली में वह युवा हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने कामन प्रवेश परीक्षा (सीईई) -2027 में सफलता प्राप्त की है। इस रैली में पांच अक्टूबर को एआरओ अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बरेली की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

इसी तरह छह अक्टूबर को एआरओ अयोध्या के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों, सात को मेरठ, आठ व नौ को आगरा, 10 और 11 को लखनऊ व लैसडान और 12 अक्टूबर को एआरओ वाराणसी के अधीन आने वाले जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि रैली स्थल पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों का फिजिकल और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जरूरी ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर साथ लाएं।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 1 लाख से अधिक अपात्र लाभार्थियों पर वसूली की तलवार, सरकार कसेगी शिकंजा